1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Vrischika Rashifal 2 December 2025: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी सुनहरी सफलता, परिवार में चल रही परेशानियों का होगा अंत

Aaj Ka Vrischika Rashifal 2 December 2025: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी सुनहरी सफलता, परिवार में चल रही परेशानियों का होगा अंत

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Laveena Sharma
 Published : Dec 02, 2025 04:45 am IST,  Updated : Dec 02, 2025 08:58 am IST

Vrischika Rashifal 2 December 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। कई परेशानियों का अंत होने वाला है।

rashifal- India TV Hindi
आज का वृश्चिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Vrischika Rashifal 2 December 2025: वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं। मंगल के कारण ही इस राशि के लोग ऊर्जावान, निडर और आत्मविश्वासी होते हैं। ये जो काम हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कभी हार नहीं मानते हैं। इनका व्यक्तित्व दमदार होता है। ये बेहद मेहनती भी होते हैं। इन्हें खाली बैठना बिल्कुल पसंद नहीं होता और आज का दिन वृश्चिक वालों के लिए शानदार साबित होने वाला है। चलिए जानते हैं आज के सितारे आपके लिए क्या संकेत दे रहे हैं।

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrischika Rashifal)

आज आपका दिन सुनहरा रहेगा। ऑर्गेनिक फूड का बिजनेस कर रहे लोगों को आज लाभ मिलेगा। आज आलस्य को त्याग कर कुछ नया करने का दिन है। इस राशि के जो लोग सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा आज सामाजिक कार्य करेंगे। काफी दिनों से परिवार में चल रही परेशानियां आज खत्म हो जाएगी। मंदिर में पुष्प अर्पित करें, सब अच्छा ही अच्छा होगा । अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए।

शुभ रंग और अंक

आज के दिन आपके लिए शुभ रंग महरून होगा और अंक 5 आपके लिए लकी साबित होगा। 

ये भी पढ़ें: 

  1. आज का मेष राशिफल
  2. आज का वृषभ राशि
  3. आज का मिथुन राशिफल
  4. आज का कर्क राशिफल
  5. आज का सिंह राशिफल
  6. आज का कन्या राशिफल
  7. आज का तुला राशिफल
  8. आज का वृश्चिक राशिफल
  9. आज का धनु राशिफल
  10. आज का मकर राशिफल
  11. आज का कुंभ राशिफल
  12. आज का मीन राशिफल
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।