Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Chandrama Gochar: शनि की राशि में बैठकर चंद्रमा 3 राशियों को पहुंचाएंगे लाभ, 25 नवंबर के बाद नए अवसरों के लिए रहें तैयार

Chandrama Gochar: शनि की राशि में बैठकर चंद्रमा 3 राशियों को पहुंचाएंगे लाभ, 25 नवंबर के बाद नए अवसरों के लिए रहें तैयार

Written By: Naveen Khantwal Published : Nov 24, 2025 11:48 am IST, Updated : Nov 24, 2025 11:48 am IST

Chandrama Gochar: चंद्र ग्रह 25 नवंबर के दिन धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है, आइए जानते हैं।

Moon Transit- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH चंद्रमा गोचर

Chandrma Gochar: चंद्रमा को ज्योतिष शास्त्र के सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। हालांकि ये बहुत कम समय में राशि बदल देते हैं लेकिन कुछ दिनों में ही ये व्यक्ति के जीवन को बदल सकते हैं। अलग-अलग राशि में बैठकर इनका फल भी अलग होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा दूसरे, तीसरे और एकादश भाव में होते हैं तो व्यक्ति को सुखद परिणाम दे सकते हैं। 25 नवंबर को चंद्रमा धनु राशि से निकलकर शनि की मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 27 नवंबर को दोपहर लगभग 2 बजकर 7 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। चंद्रमा की यह स्थिति किन लोगों को लाभ दिला सकती है, आइए जानते हैं।

वृश्चिक राशि 

चंद्रमा के गोचर से आपको पारिवारिक जीवन में सुखद फलों की प्राप्ति हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आप अनुकूल बदलाव देख सकते हैं। वहीं जो लोग लंबे समय से जॉब की तलाश में हैं उन्हें जॉब पाने के अवसर मिल सकते हैं। धन-धान्य में भी वृद्धि होने की संभावना है। शनि की राशि में चंद्रमा के होने से लंबे समय के निवेश से भी आप फायदा पा सकते हैं। छोटे भाई बहनों का सहयोग आपको इस दौरान प्राप्त होगा। 

धनु राशि 

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में होगा। चंद्रमा के राशि बदलने से आपकी अटकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती है। 25 से 27 नवंबर के बीच कारोबारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है, अवसरों के लिए तैयार रहें। इस राशि के कुछ लोगों को विदेशी कारोबार से भी लाभ मिलने की संभावना है। माता के साथ आपके संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लोगों की एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

मीन राशि 

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा। इस गोचर के चलते आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। अचानक से अटका धन आपको वापस मिल सकता है। साथ ही इस राशि के लोग बचत कर पाने में भी कामयाब होंगे। कुछ नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। इस राशि के जो लोग साहित्य, कला, लेखन आदि के क्षेत्रों में है उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Pashupati Vrat Vidhi: 5 सोमवार रखें पशुपति व्रत, हर परेशानी का हो जाएगा अंत, पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताई विधि और नियम

कॉलेज प्लेसमेंट से लेकर बिजनेस तक, जीवन में चाहते हैं तरक्की? आर्थिक परेशानी और करियर की रुकावटें दूर करेंगे ये प्रभावी गणेश उपाय

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement