1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Pisces Weekly Horoscope 12-18 Sep 2022: मीन राशि वालों का रुका हुआ धन आएगा वापस, सेहत का रखना होगा ख्याल

Pisces Weekly Horoscope 12-18 Sep 2022: मीन राशि वालों का रुका हुआ धन आएगा वापस, सेहत का रखना होगा ख्याल

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Sep 11, 2022 02:49 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 02:49 pm IST

Meena Saptahik Rashifal 12 Sep 2022 - 18 Sep 2022: चंद्र राशि के अनुसार मीन राशि के जातकों के कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

Meena Saptahik Rashifal 12 Sep 2022- India TV Hindi
Pisces Weekly Horoscope 12-18 Sep 2022 Image Source : INDIA TV

Pisces Weekly Horoscope 12-18 Sep 2022: इस सप्ताह शनि और चन्द्रमा के बारहवें भाव में स्थित होने के कारण ऐसी परिस्थितियां बनेगी जिसकी वजह से आप में से कुछ लोगों को कई महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है जिससे आप खुद को तनाव ग्रस्त और चिंतित महसूस करेंगे परिणामस्वरूप इस कारण आपकी सेहत में अचानक से गिरावट आएगी, पर आप उसकी ओर भी ध्यान नहीं दे सकेंगे। इस सप्ताह आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं क्योंकि इस दौरान आपको लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं, या ये भी संभावना है कि आप इस समय अपनी किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए कुछ धन अर्जित कर सकते हैं। 

इस सप्ताह आपके माता-पिता या बड़े भाई-बहन की आपके निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी आपको तनाव दे सकती है। इस दौरान आपका रवैया उनके प्रति बेहद खराब होगा जिससे घर पर आपके सम्मान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इस समय आपको अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करने की सबसे अधिक ज़रूरत होगी क्योंकि इस समय आपकी कार्य क्षमता और रचनात्मकता का विस्तार होगा। ऐसे में इसका उचित लाभ उठाते हुए हर अवसर से अपना करियर निर्धारित करें। 

आपका साप्ताहिक फलादेश शिक्षा में, आपके लिए अच्छा दिखाई दे रहा है जिससे विद्यार्थियों को अच्छे फल प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में आप खुद को सक्षम महसूस करेंगे। 

उपाय: प्रत्येक शुभ कार्य को उत्तर-पूर्व दिशा में बैठकर करें। 

नोट: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Capricorn Weekly Horoscope 12-18 Sep 2022: मकर राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ, पितरों से मिलेगा आशीष

Sagittarius Weekly Horoscope 12-18 Sep 2022: धनु राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आपके लिए कुबेर भी खोलेंगे खजाना

Virgo Weekly Horoscope 12-18 September: इस हफ्ते कन्या राशि के दूर होंगे आर्थिक संकट, मिलेगी खुशखबरी

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।