1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Capricorn Weekly Horoscope 12-18 Sep 2022: मकर राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ, पितरों से मिलेगा आशीष

Capricorn Weekly Horoscope 12-18 Sep 2022: मकर राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ, पितरों से मिलेगा आशीष

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Sep 11, 2022 02:29 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 02:29 pm IST

Makara Saptahik Rashifal 12 Sep-18 Sep 2022: चंद्र राशि के अनुसार मकर राशि के जातकों के कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

Makara Saptahik Rashifal 12-18 Sep 2022- India TV Hindi
Capricorn Weekly Horoscope 12-18 Sep 2022 Image Source : INDIA TV

Capricorn Weekly Horoscope 12-18 Sep 2022: इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी कुछ समय ज़रूर निकालें क्योंकि राहु और चंद्रमा की चौथे भाव में युति इस समय को आपके लिए थोड़ा मुश्किल बना सकती है। इसके साथ ही, इस सप्ताह के मध्य भाग में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। परंतु आप अपने दिमाग़ पर इस कार्यक्षेत्र के दबाव को हावी नहीं होने देंगे। आय का बड़ा हिस्सा आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर खर्च कर रहे थे, उसे आप इस सप्ताह संचय करने में सफल रहेंगे क्योंकि आपके माता-पिता की खराब सेहत में सुधार आएगा, जिससे आप भी अपने धन को बचाने में सफल हो सकेंगे इसलिए उनकी शुरुआत से ही सही देखभाल करते रहें। 

इस सप्ताह घर के बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे जिससे आप कुछ भावुक नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, अपनी भावनाओं को छुपाने की जगह उन्हें सदस्यों के सामने व्यक्त करने का प्रयास करें और बच्चों की तारीफ करने से खुद को न रोकें। 

अपने बॉस के खराब मिज़ाज के कारण, उनसे जिस बात को लेकर आप अभी तक वार्तालाप करने में असहज महसूस कर रहे थे, वो अवसर आपको इस सप्ताह मिल सकेगा क्योंकि इस दौरान उनका बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा जिसके कारण अब आप भी उनके समक्ष अपनी बात को लेकर खुलकर संवाद करते दिखाई देंगे। 

इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई करते हुए आपको कुछ बोरियत महसूस हो सकती है इसलिए आप कुछ समय निकालते हुए सैर-सपाटे या किसी यात्रा पर जाकर खुद को तरोताज़ा कर सकते हैं क्योंकि इससे न केवल आपकी सोचने-समझने की क्षमता का विकास होगा, बल्कि इसके बाद आप और अधिक खुद को शिक्षा के प्रति केंद्रित रखने में सक्षम होंगे। 

उपाय: शनिवार के दिन निर्धन लोगों को कपड़ों का दान करें। 

नोट: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

Scorpio Weekly Horoscope 12-18 Sep 2022: वृश्चिक राशि वालों के बन रहे विदेश में जॉब के योग, लाखों में होगी कमाई

Sagittarius Weekly Horoscope 12-18 Sep 2022: धनु राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आपके लिए कुबेर भी खोलेंगे खजाना

Virgo Weekly Horoscope 12-18 September: इस हफ्ते कन्या राशि के दूर होंगे आर्थिक संकट, मिलेगी खुशखबरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।