Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Pisces Weekly Horoscope 21-27 November 2022 : मीन राशि वालों खान-पान पर दें ध्यान, वरना बढ़ सकती है परेशानी

Pisces Weekly Horoscope 21-27 November 2022 : मीन राशि वालों खान-पान पर दें ध्यान, वरना बढ़ सकती है परेशानी

Written By : Anil Kumar Thakkar Edited By : Poonam Shukla Published : Nov 22, 2022 11:37 pm IST, Updated : Nov 22, 2022 11:37 pm IST

Pisces Weekly Horoscope 21-27 November 2022 मीन साप्ताहिक राशिफल 21-27 नवंबर 2022: आइए जानते हैं मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल।

indiatv- India TV Hindi
Pisces Weekly Horoscope

Pisces Weekly Horoscope 21-27 November 2022: यदि आप एसिडिटी, अपच और गठिया जैसे रोग से परेशान थे तो, इस सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा का प्रथम भाव पर दृष्टि करना आपको इन रोगों से कुछ राहत मिलने के योग बनाएगा। हालांकि बावजूद इसके आपको समय-समय पर होने वाली सर्दी, जुकाम जैसी छोटी-मोटी समस्याओं से अपना बचाव करने की सलाह दी जाती है। वहीं मध्य सप्ताह में चन्द्रमा का गोचर अष्टम भाव में होने पर संभव है कि आर्थिक मुद्दों को लेकर आपने जो पूर्व में योजना बनाई थी, वो पूरी तरह बेकार हो जाए।

माता-पिता की सेहत में सुधार

जिससे आपको उधारी पर धन लेना पड़ेगा, साथ ही इससे आप मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन को अच्छा करने के लिए, आप इस सप्ताह अपनी ओर से प्रयास करते दिखाई देंगे। इस दौरान माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा, जिससे आपको उनका उचित सहयोग प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही चन्द्रमा की तृतीय भाव पर पूर्ण दृष्टि होने से आपके छोटे भाई-बहन भी आपसे उचित राय ले सकेंगे। कार्यक्षेत्र में हर कार्य और लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु, आपके द्वारा बनाई गई पूर्व की हर रणनीति और योजना में, दफ़्तर का कोई व्यक्ति अड़ंगा लगा सकता है। जिससे आपको अच्छी ख़ासी परेशानी से दो-चार होना पड़ेगा, इसलिए अपने आँखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति खुद को सजग रहिए। 

 

Virgo Weekly Horoscope 21-27 November 2022: कन्या राशि वाले जातकों को इस हफ्ते हो सकती है परेशानी

सफलता होगी प्राप्त

इस सप्ताह बुध की उपस्थिति द्वादश भाव पर और पूर्ण दृष्टि छठे भाव पर होने से, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को अचानक से सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। इसलिए अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहे और मन लगाकर मेहनत करें, तथा उन लोगों से दूर रहे जो आपका ज्यादातर समय व्यर्थ की चीज़ों में बर्बाद करते हैं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

 

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement