1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Shukra Gochar 2023: 15 फरवरी के बाद पलटेगी इन 5 राशियों की किस्मत, शुक्र गोचर करेगा कमाल, कहीं ये आपकी राशि तो नहीं?

Shukra Gochar 2023: 15 फरवरी के बाद पलटेगी इन 5 राशियों की किस्मत, शुक्र गोचर करेगा कमाल, कहीं ये आपकी राशि तो नहीं?

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Sushma Kumari
 Published : Feb 12, 2023 02:57 pm IST,  Updated : Feb 12, 2023 04:33 pm IST

15 फरवरी को शुक्र और गुरु मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के उच्च राशि में होने से मालव्य योग और बृहस्पति के स्वराशि में होने से हंस राज योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं शुक्र गोचर से किन 5 राशियों के जीवन में खुशियां आएंगी।

Shukra Gochar 2023- India TV Hindi
Shukra Gochar 2023 Image Source : INDIA TV

Shukra Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति और शुक्र को महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि जहां गुरु को धन धान्य और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं शुक्र को धन का देवता माना जाता है। शुक्र और गुरु की युति मई माह के अंत तक बनी रहेगी, जिसका हर राशि के जातकों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। लेकिन इन पांच राशियों का भाग्य आसमान में होगा। बता दें कि 15 फरवरी को शुक्र और गुरु मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के उच्च राशि में होने से मालव्य योग और बृहस्पति के स्वराशि में होने से हंस राज योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं शुक्र गोचर से किन 5 राशियों के जीवन में खुशियां आएंगी।

1. मेष राशि

गणेशजी कहते हैं कि बृहस्पति और शुक्र के प्रभाव से मेष राशि वालों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और दोनों एक दूसरे का सम्मान करेंगे। कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। अगर आप शांत रहेंगे तो अपनी समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं और अटका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। हालांकि, आपको दुश्मनों से सावधान रहने की आवश्यकता हो सकती है।

2. वृष राशि

गणेशजी कहते हैं कि बृहस्पति और शुक्र की युति आपके लिए लाभकारी हो सकती है। जिसे आय और राजस्व का स्थान कहा जाता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आने के मार्ग बनेंगे। साथ ही धन के नए स्रोत भी बनेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह ही है। इसलिए शुक्र देव की आप पर विशेष कृपा रहेगी।

3. कर्क राशि

गणेशजी कहते हैं कि आपकी राशि से बृहस्पति और शुक्र की युति होने से भाग्य का साथ विदेश में रहने वाला है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके साथ अटका हुआ काम भी बन जाएगा। कारोबार में अटकी हुई कोई डील भी फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वाहन सुख मिलने के प्रबल योग हैं। आय में अच्छी वृद्धि होने की संभावना है। जो प्रतियोगी विद्यार्थी हैं उन्हें भी इस समय भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। इसका अर्थ है कि इन्हें किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

4. कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को गुरु और शुक्र के प्रभाव से शुभ फल मिलेंगे। इस दौरान आपकी लव लाइफ में नयापन आएगा और रिश्तों में भी मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही आप अपने पार्टनर को अपनों से मिलवा सकते हैं, जिससे भविष्य की योजनाएं मजबूत होंगी। जीवन में प्यार और रोमांस की कमी नहीं रहेगी। अगर आप शादी करने का मन बना रहे हैं तो अपने पार्टनर को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं। इससे आपको अपने भविष्य की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी।

5. मीन राशि

शुक्र और गुरु की युति आपकी राशि में होने से आपके भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा जो पिछले कई महीनों से ठीक नहीं चल रहा है। पैतृक संपत्ति के विक्रय से अचानक धन लाभ होगा। बृहस्पति का गोचर 12 साल बाद मीन राशि में हो रहा है और मीन देवगुरु बृहस्पति की ही राशि है। ऐसे में मीन राशि वालों के जीवन में शुभता और भाग्य वृद्धि की संभावनाएं हैं। धन लाभ की प्रबल संभावना है। करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। मीन राशि में शुक्र और गुरु की युति होने से भाग्य में वृद्धि, मान-सम्मान और सुख की प्राप्ति के संकेत हैं।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।) 

ये भी पढ़ें-

Shukra Gochar 2023: 15 फरवरी के बाद बदल जाएगा इन 3 राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा, जानें आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव

घर की बुरी नजर को उतार सकता है मोर पंख, जानें नकारात्मक ऊर्जा को कम करने वाले इसके 3 टोटके

वास्तु टिप्स: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।