Singh Rashifal 14 April 2026: सिंह राशि ज्योतिष शास्त्र में राशि चक्र की पांचवीं राशि है। इस राशि के जातकों के लिए मंगलवार, 14 अप्रैल का दिन काफी सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान मिलने के संकेत हैं। साथ ही आर्थिक और पारिवारिक दोनों ही मोर्चों पर राहत और खुशी का माहौल बन सकता है। पूरे दिन आपके व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे लोगों के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दैनिक सिंह राशिफल।
सिंह राशि को मिलेगा पुरानी समस्याओं का समाधान
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान आज निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। आज पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा। आज ऑफिस से संबंधित कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: Vishu Kani 2026: विषु कानी पर्व कब मनाया जाएगा? जानिए पूजा विधि और जानें इस पर्व का महत्व
सूर्य द्वादश नाम स्तोत्र का पाठ करने से चमक उठेगी किस्तम, अक्षय तृतीया पर जरूर करें इसका पाठ