1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Saptahik Rashifal 16- 22 Jan 2023: कारोबारियों को इस सप्ताह हो सकता है बड़ा घाटा

Singh Saptahik Rashifal 16- 22 Jan 2023: कारोबारियों को इस सप्ताह हो सकता है बड़ा घाटा

 Written By: Anil Thakkar, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 16, 2023 10:00 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 10:23 pm IST

Singh Saptahik Rashifal 16-22 Jan 2023 सिंह साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए सिंह राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Singh Saptahik Rashifal 16-22 Jan 2023- India TV Hindi
Singh Saptahik Rashifal 16-22 Jan 2023 Image Source : INDIA TV

Singh Saptahik Rashifal 16- 22 Jan 2023- सिंह साप्ताहिक राशिफल:  इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत से जुड़ा कोई समाचार, आपको प्राप्त होगा। इसके चलते आप भी मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक जीवन में इस सप्ताह, आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे। इससे अच्छे स्तर पर आपको आर्थिक फायदा तो पहुंचाएंगे ही साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी मजबूत होती प्रतीत होगी।

अगर लंबे समय से आप किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने की योजना बना रहे थे तो, इस सप्ताह उसके पूरा होने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि संभावना है कि आपको उनके घर जाने का अवसर मिले या उनका अचानक से आपके घर आना भी संभव है। इस कारण आपको अच्छे-अच्छे व स्वादिष्ट भोजन खाने का अवसर मिलेगा।

आपकी चंद्र राशि के मुताबिक बृहस्पति आपके लिए आठवें भाव में मौजूद हैं। कारोबारियों को इस सप्ताह पूर्व के किसी पुराने निवेश की वजह से कोई बड़ा घाटा हो सकता है। इसलिए आपके लिए बेहतर रहेगा कि आने वाली हर विपरीत स्थिति के लिए, खुद को पहले से ही तैयार रखें। 

इस सप्ताह छात्रों को अपने पाठों या विषयों को समझने में कई तरह की परेशानी आ सकती है। ऐसे में आप न चाहते हुए भी अपने अहंकार के आगे किसी की मदद लेने से बचेंगे। हालांकि आपको ऐसा न करते हुए बेहतर परिणाम प्राप्ति के लिए बड़ों का सहयोग लेने की जरूरत होगी।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में:  अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mithun Saptahik Rashifal 16- 22 Jan 2023: मिथुन राशि वालों पैसों की बचत करना सीख लें, वरना आ सकती है आर्थित तंगी

Vrishabh Saptahik Rashifal 16- 22 Jan 2023: वृष राशि पर है शनि की दृष्टि, जानिए कैसा बीतेगा आपका सप्ताह

Mesh Saptahik Rashifal 16-22 Jan 2023 : मेष राशि वालों के करियर में आने वाला है उछाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।