1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishabh Saptahik Rashifal 16- 22 Jan 2023: वृष राशि पर है शनि की दृष्टि, जानिए कैसा बीतेगा आपका सप्ताह

Vrishabh Saptahik Rashifal 16- 22 Jan 2023: वृष राशि पर है शनि की दृष्टि, जानिए कैसा बीतेगा आपका सप्ताह

 Written By: Anil Thakkar, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 16, 2023 08:44 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 10:24 pm IST

Vrishabh Saptahik Rashifal 16-22 Jan 2023 वृष साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए वृष राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Vrishabh Saptahik Rashifal 16-22 Jan 2023- India TV Hindi
Vrishabh Saptahik Rashifal 16-22 Jan 2023 Image Source : INDIA TV

Vrishabh Saptahik Rashifal 16- 22 Jan 2023-वृष साप्ताहिक राशिफल:  बृहस्पति ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं इसके प्रभाव से आपको पैरों में दर्द की समस्या, मोच, जोड़ों का दर्द से आपको इस हफ्ते निजात मिल सकेगी। विशेष रूप से ये सप्ताह 50 वर्ष से ज्यादा की आयु वाले जातकों के लिए, विशेष उत्तम रहने के योग बनेंगे। यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो ये सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण व बेहतर होने वाले हैं। क्योंकि इन समय के दौरान आपको सरकार से लाभ और पुरस्कार मिलने की संभावना बनेगी, जिससे आपको अच्छे स्तर पर मुनाफ़ा मिलेगा।

इस सप्ताह आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, हालांकि इसी दौरान आपके भाई-बहनों का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जिसपर आपको अपना कुछ धन खर्च करना होगा। परंतु इस दौरान आपके द्वारा अपनी हर प्रकार की पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करना, आपको घर में भी मान-सम्मान देने का कार्य करेगा।

आपकी चंद्र राशि के मुताबिक शनि दसवें भाव में मौजूद हैं व्यावसायिक लिहाज़ पर, आपकी राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा सिद्ध होने की संभावना है। क्योंकि सितारे इस समय पूरी तरह से, आपके पक्ष में नजर आएंगे। जिससे आपके पेशे और करियर में आपको, भाग्य और किस्मत का भरपूर साथ मिल सकेगा।

शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह छात्रों को, अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। क्योंकि इस दौरान आपको अपनी पूर्व की मेहनत का फल मिलेगा, जिससे आप परीक्षा में बेहतर करते दिखाई देंगे। हालांकि इसके लिए आपको भी, अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देने की सबसे अधिक जरूरत होगी।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में:  अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mesh Saptahik Rashifal 16-22 Jan 2023 : मेष राशि वालों के करियर में आने वाला है उछाल

बसंत पंचमी के दिन अपनाएं ये टोटके, करियर में सफलता के साथ मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Shukra Gochar: 22 जनवरी को शुक्र करने जा रहा है कुंभ राशि में गोचर, इन 4 राशियों पर किस्मत होगी मेहरबान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।