1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 23 April 2026: सिंह राशि के लिए शुभ संकेतों से भरा रहेगा गुरुवार, मेहनत और भाग्य दोनों देंगे साथ, बस खर्चों पर रखें कंट्रोल

Singh Rashifal 23 April 2026: सिंह राशि के लिए शुभ संकेतों से भरा रहेगा गुरुवार, मेहनत और भाग्य दोनों देंगे साथ, बस खर्चों पर रखें कंट्रोल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Apr 22, 2026 08:06 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 08:06 pm IST

Singh Rashifal 23 April 2026: गुरुवार का दिन छात्रों और दांपत्य जीवन के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। लेकिन आज आर्थिक मामलों में समझदारी और नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। यहां पढ़िए सिंह राशि का दैनिक राशिफल।

Singh Rashifal 23 April 2026 - India TV Hindi
23 अप्रैल 2026 का सिंह राशिफल Image Source : INDIA TV

Singh Rashifal 23 April 2026: गुरुवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है। जहां एक ओर मेहनत का अच्छा फल मिलने के संकेत हैं, वहीं दूसरी ओर खर्चों को लेकर थोड़ा संयम बरतने की जरूरत रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 23 अप्रैल का दिन सिंह राशि के लिए क्या संकेत दे रहा है। यहां पढ़िए दैनिक सिंह राशिफल, साथ ही 23 अप्रैल के लिए शुभ अंक और रंग भी जानिए। 

 सिंह राशि वालों को मेहनत का मिलेगा फल

सिंह राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक कार्यों में आज आप धन खर्च करेंगे। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चो पर रोक लगाना चाहिए। स्टूडेंट्स अपने रुके काम को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

  • शुभ रंग - पीच
  • शुभ अंक - 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 24 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में मंगल-बुध की युति, इन 4 राशियों की तकदीर के खुलेंगे ताले, बिना मांगे मिलेगा अटका पैसा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।