1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Saptahik Rashifal 07-13 November 2022: सिंह राशि वालों को धन से जुड़ा बड़ा नुकसान हो सकता है

Singh Saptahik Rashifal 07-13 November 2022: सिंह राशि वालों को धन से जुड़ा बड़ा नुकसान हो सकता है

 Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 07, 2022 05:46 pm IST,  Updated : Nov 07, 2022 05:46 pm IST

Singh Weekly horoscope 07-13 November 2022 सिंह साप्ताहिक राशिफल 07-13 नवंबर 2022: सिंह राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा होने वाला है आइए जानते हैं मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से।

Singh Saptahik Rashifal - India TV Hindi
Singh Saptahik Rashifal Image Source : INDIA TV

Leo weekly horoscope 07-13 November 2022 सिंह साप्ताहिक राशिफल 07 नवंबर-13 नवंबर 2022: इस सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा राशि से भाग्य यानी नवम भाव में होंगे। इससे यूं तो आपकी सेहत में कई सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे। लेकिन आपके लिए आवश्यक होगा कि आप काम के साथ-साथ थोड़ा आराम भी करें, अन्यथा आपको अत्यधिक थकान हो जाएगी और उसका प्रभाव आपकी शारीरिक क्षमता पर पड़ेगा। इसके अतिरिक्त इस हफ्ते आपको कोई बड़ी समस्या होने की आशंका न के बराबर ही रहने वाली है। अपना धन किसी भी प्रकार की कमेटी या किसी भी गैरकानूनी निवेश में लगाने से बचें, चाहे फिर आपको उसका अच्छा मुनाफा भले ही दिखाई दे रहा है। संभव है कि शुरुआत में आपको अपना धन सुरक्षित दिखाई दें, लेकिन बाद में उससे आपको कोई बड़ा नुकसान मिल सकता है। इस सप्ताह शनि आपकी राशि से छठे भाव को प्रभावित करेंगे। 

ऐसे में आपका शराब जैसी नशीली चीज का सेवन करना आपके परिवार की शांति भंग कर सकता है। इसलिए घर में शांति बनाए रखने के लिए हर प्रकार की बुरी आदतों में सुधार करें, अन्यथा आपके घर के सदस्यों के साथ संबंधों पर खराब असर साफ दिखाई देगा। आशंका है कि मध्य अवधि में जब चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में होंगे तब आपके सहकर्मी आपके काम और आपकी तरक्की देख आप से ईर्ष्या कर सकते हैं, जिसके कारण आपको उनका सहयोग प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।

जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह अपने भाग्य से ज्यादा, अपनी मेहनत पर ही भरोसा करने की जरूरत है। आप भी इस बात को भली-भांति समझते हैं कि भाग्य हर वक्त साथ नहीं देता, लेकिन आपकी शिक्षा मरते समय तक आपके साथ रहती है। इसलिए केवल और केवल भाग्य के भरोसे बैठकर, आप समय की बर्बादी से ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। ऐसे में जो बीत गया उसे भूलाकर, आज से ही अपनी मेहनत को रफ्तार देते हुए आगे बढ़ें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं)

ये भी पढ़ें-

Kark Saptahik Rashifal 07-13 November 2022: कर्क राशि वालों को अपने ऊपर काम का बोझ लेने से बचना चाहिए

Aaj Ka Panchang 8 November 2022: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Lunar Eclipse 2022: कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इस दौरान इन बातों का रखें ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।