Surya Gochar November 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों के राजा सूर्य हैं, जो वर्तमान में तुला राशि में है। नवंबर 2025 में सूर्य एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, यह गोचर कई राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा।
ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 15 दिसंबर 2025 तक यहीं रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य-मंगल की मित्रता के कारण यह गोचर विशेष रूप कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। चलिए जानते हैं सूर्य का यह गोचर किन राशियों की किस्मत चमकाएगा।
Surya Gochar 2025: इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
सूर्य अपना स्थान बदल रहे हैं। उनकी राशि परिवर्तन से तीन राशियों मेष, तुला और वृश्चिक राशि को खास तौर पर फायदा मिलेगा। नवंबर में सूर्य के गोचर से इन राशियों के जीवन में नए अवसर और उन्नति के योग बनेंगे, वहीं यह समय आत्मविश्लेषण और कर्म के प्रति समर्पण का भी रहेगा। यहां विस्तार से जानते हैं इन राशि के जातकों के जीवन में क्या बेहतर बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ नया और अच्छा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो अपनी योजना को आगे कैसे बढ़ा सकते हैं, यह तय करने में मदद होगी और यह अंदाजा लगाया जा सकेगा कि आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के क्या परिणाम मिल सकते हैं।
मेष राशि: व्यापार में वृद्धि और नए अवसरों के संकेत
सूर्य का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपको व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे नए संपर्क बनेंगे। मानसिक स्थिति बेहतर रहेगी और सेहत भी सामान्य रहेगी। यह समय नए व्यापार की शुरुआत के लिए भी शुभ है।
तुला राशि: नई संपत्ति, खुशहाल वैवाहिक जीवन के योग
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। नई संपत्ति या वाहन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। संतान सुख की प्राप्ति भी संभव है। भूमि या पैतृक संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आत्मविश्वास और सफलता का नया दौर
सूर्य का प्रवेश आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि भी बढ़ेगी। करियर में नई दिशा मिलेगी और नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)