1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishabha monthly Horoscope February 2023: फरवरी में वृष राशि वालों को रहना होगा सावधान, वरना...

Vrishabha monthly Horoscope February 2023: फरवरी में वृष राशि वालों को रहना होगा सावधान, वरना...

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Feb 01, 2023 05:50 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 05:50 pm IST

Taurus monthly Horoscope February 2023: वृष या वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी का महीना कैसा होने वाला है और किन उपायों से वो ये महीना बेहतर कर सकते हैं, यहां जानिए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

Taurus monthly horoscope - India TV Hindi
वृष मासिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Taurus monthly Horoscope in hindi February 2023 वृष मासिक राशिफल फरवरी 2023: वृष या वृषभ राशियों के लिए फरवरी का महीना ठीक-ठाक रहने वाला है। फरवरी में वृष राशि वालों को किन चुनौतियों का सामना करना होगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ये सभी जानकारी हम आपको देंगे लेकिन पहले ये जानते हैं कि वृषभ राशि किन लोगों की होती है। जिनका जन्म 20 अप्रैल से 20 मई के बीच होता है, उनकी सूर्य राशि वृषभ होती है। 

वृषभ मासिक राशिफल Taurus monthly horoscope

गणेशजी कहते हैं कि वृष राशि के जातक माह की शुरुआत में संबंधों को सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। इस दौरान आपका अपने परिवार और समाज से विशेष जुड़ाव रहेगा। आप अपनी बौद्धिक शक्तियों का उपयोग करने और समाज में प्रभाव डालने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। इस दौरान लोग आपकी वाणी और कौशल के कायल होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में बहुप्रतीक्षित पद या जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

लेकिन माह के दूसरे भाग में आपको संभलकर आगे बढ़ना होगा क्योंकि इस समय घर में ही नहीं कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर हो या व्यापार इस दौरान किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। प्रेम संबंधों को लेकर विशेष रूप से सावधान रहें।

श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 

ये भी पढ़ें - 

Monthly Horoscope February 2023: लव, करियर, हेल्थ के हिसाब से कैसा रहेगा फरवरी का महीना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के आसपास भी न रखें ये चीजें, वरना छिन जाएगी चैन की नींद!

Aries monthly Horoscope February 2023:  मेष राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा फरवरी का महीना 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।