1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aries monthly Horoscope February 2023: मेष राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा फरवरी का महीना

Aries monthly Horoscope February 2023: मेष राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा फरवरी का महीना

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Sushma Kumari
 Published : Feb 01, 2023 05:29 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 07:05 pm IST

Aries monthly Horoscope February 2023: मेष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा और किन उपायों के साथ वो महीना और भी बेहतर कर सकते हैं इन सभी सवालों के जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

Aries monthly Horoscope- India TV Hindi
मेष मासिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Aries monthly Horoscope in hindi February 2023 मेष मासिक राशिफल फरवरी 2023: फरवरी का महीना ऐसा है जिसमें महाशिवरात्री, प्रदोष व्रत जैसे कई त्यौहार पड़ेंगे। मेष राशि वालों के लिए ये त्यौहारों का महीना कैसा रहेगा और कैसे आप इसे बेहतर कर सकते हैं, इन सभी सवालों के जवाब हम आपको देंगे लेकिन उससे पहले ये जानते हैं कि मेष राशि किन लोगों की होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का जन्म 20 मार्च से 21 अप्रैल के बीच होता है उनकी सूर्य राशि मेष होती है। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं मेष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा।

मेष मासिक राशिफल Aries monthly horoscope

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना जीवन में नए अवसर लेकर आ रहा है। इस माह आपको अपने करियर और व्यवसाय में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। यह समय आपके आंतरिक संसाधनों में वृद्धि का संकेत कर रहा है। सहकर्मियों, सहयोगियों, कर्मचारियों, रिश्तेदारों आदि से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। भविष्य की योजना बनाने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा साबित होगा।

माह के दूसरे सप्ताह में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। इस दौरान पैसों के लेन-देन में बेहद सावधानी बरतें। माह के मध्य में परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय शुभ साबित होगा। दांपत्य जीवन हो या प्रेम संबंध किसी भी तरह की गलतफहमियों को पनपने न दें, नहीं तो विवाद बढ़ सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें। पेट संबंधित रोग हो सकते हैं।

श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 

ये भी पढ़ें - 

Monthly Horoscope February 2023: लव, करियर, हेल्थ के हिसाब से कैसा रहेगा फरवरी का महीना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के आसपास भी न रखें ये चीजें, वरना छिन जाएगी चैन की नींद!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।