1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kanya Saptahik Rashifal 6th-12th February 2023: इस हफ्ते कन्या राशि के जातकों पर होगा आर्थिक तंगी का वार, ऐसे करें अपना बचाव

Kanya Saptahik Rashifal 6th-12th February 2023: इस हफ्ते कन्या राशि के जातकों पर होगा आर्थिक तंगी का वार, ऐसे करें अपना बचाव

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Poonam Yadav
 Published : Feb 04, 2023 03:02 pm IST,  Updated : Feb 04, 2023 03:02 pm IST

Virgo Weekly horoscope 6th to 12th February 2023 कन्या राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह मिला जुला रहने वाला है, मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए साप्ताहिक राशिफल।

Virgo Weekly horoscop- India TV Hindi
Virgo Weekly horoscop Image Source : INDA TV

Virgo Weekly horoscope 6th to 12th February 2023 कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 फरवरी 2023: कन्या राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा होगा और किन उपायों से वो इसे और अच्छा कर सकते हैं। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल।

गणेशजी कहते हैं कि इस पूरे सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। इस सप्ताह तंग आर्थिक स्थिति के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक सकता है। इससे आपका कोई बड़ा नुकसान संभव है। ऐसे में हो सके तो किसी बैंक या किसी नजदीकी मित्र से आर्थिक मदद लेकर अपने अधूरे काम पूरे करें। इस हफ्ते परिवार और घर से जुड़ी कोई नई जिम्मेदारी अचानक आ जाने से आपकी सारी योजनाएं अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। इस दौरान आप घर के कामों में इतना फंसा हुआ महसूस करेंगे कि आपको यह भी लग सकता है कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और अपने लिए कम कर रहे हैं। इस वजह से आपके स्वभाव में कुछ गुस्सा भी झलक सकता है। 

कई व्यापारी इस हफ्ते अपने कारोबार को एक नई दिशा देने के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि अभी ज्यादा जोखिम लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए, किसी भी बदलाव के संबंध में कोई भी निर्णय लेते समय विशेषज्ञ की सलाह लेना आपके लिए अनिवार्य होगा। 

इस सप्ताह कई विद्यार्थियों का करियर ग्राफ अचानक से ऊंचाइयों पर पहुंचता हुआ नजर आएगा। इससे परिवार में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको शिक्षा की कोई ऐसी सामग्री मिल सकती है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Gemini Saptahik Rashifal 6th-12th February 2023: मिथुन राशि वाले आर्थिक समस्या से बचने के लिए इस हफ्ते अपनाएं ये उपाय

13 फरवरी से सूर्य-शनि की युति, इन 6 राशियों को मिलेगा राजयोग का फल, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।