नया हफ्ता आरंभ होने जा रहा है। इस सप्ताह में चंद्रमा कन्या से लेकर धनु राशि तक संचार करेंगे वहीं सप्ताह की शुरुआत में सूर्य का सिंह राशि में गोचर होगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि यह सप्ताह सभी 12 राशियों के स्वास्थ्य के लिए कैसा रहने वाला है इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा? जानिए साप्ताहिक हेल्थ राशिफल।
मेष
हफ्ते की शुरुआत में कुछ मानसिक समस्याएं आपको हो सकती हैं क्योंकि चंद्रमा आपके छठे भाव में होंगे। हालांकि मंगलवार के बाद का समय आपके लिए सुकुन दायक रह सकता है, सेहत में अच्छे बदलाव आएंगे।
वृषभ
वृषभ वालों को इस सप्ताह के मध्य में सेरत को लेकर बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। पेट और गले से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
मिथुन
मिथुन वाले ऊर्जा से भरपूर इस सप्ताह नजर आ सकते हैं। सेहत अच्छी रह सकती है और जीवन का आनंद आप उठा सकते हैं।
कर्क
कर्क वालों की सेहत में गिरावट आ सकती है। तनाव या सिर दर्द की समस्या आपको हो सकती है। योग-ध्यान करने से लाभ होगा।
सिंह
आपकी फिटनसे इस सप्ताह अच्छी रहेगी और ऊर्जा का स्तर भी बढ़ सकता है। सूर्य का आपकी राशि में गोचर सेहत में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है।
कन्या
सेहत को लेकर कन्या वालों को सतर्कता बरतनी होगी। पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है।
तुला
एलर्जी और जोड़ों में दर्द की समस्या तुला राशि वालों को हो सकती है। सहेत में गिरावट नहीं चाहते तो सही दिनचर्या का पालन करें।
वृश्चिक
मानसिक शांति की प्राप्ति वृश्चिक वालों को हो सकती है। यह सप्ताह आपकी एनर्जी में वृद्धि लाने वाला साबित हो सकता है।
धनु
इस राशि के लोग सही दिनचर्या बनाएंगे और उसका पालन भी करेंगे। सेहत में इस सप्ताह अच्छे बदलाव आ सकते हैं।
मकर
ऑफिस में काम के दबाव के चलते आप तनाव महसूस कर सकते हैं। सेहत को दुरुस्त करने के लिए आपको दिनचर्या में ध्यान को शामिल करना चाहिए।
कुंभ
आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आने की संभावना बहुत कम है। सप्ताह के अंत में खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं।
मीन
सेहत के लिहाज से मीन वालों के लिए सप्ताह थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। कुछ लोगों को संक्रमण हो सकता है, इसलिए अपना ख्याल रखें।
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)
ये भी पढ़ें:
नाग पंचमी के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें