Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Lucky Rashifal: इन 4 राशियों के लिए सफलतादायक रहेंगे साल के आखिरी कुछ दिन, नए साल में भी होगा बंपर लाभ

Weekly Lucky Rashifal: इन 4 राशियों के लिए सफलतादायक रहेंगे साल के आखिरी कुछ दिन, नए साल में भी होगा बंपर लाभ

Written By : Chirag Bejan Daruwalla Edited By : Naveen Khantwal Published : Dec 28, 2025 03:23 pm IST, Updated : Dec 28, 2025 03:26 pm IST

Weekly Lucky Rashifal: साल 2025 का अंत और नए साल की शुरुआत अगले सप्ताह में होगी। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन राशियों के लिए आने वाला सप्ताह सबसे ज्यादा लकी साबित हो सकता है।

Weekly Lucky Rashifal- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK साप्ताहिक लकी राशिफल

Weekly Lucky Rashifal: नए सप्ताह की शुरुआत 28 दिसंबर से होगी और 4 जनवरी 2026 को यह सप्ताह समाप्त होगा। यह सप्ताह बहुत खास है क्योंकि इस सप्ताह में पुराने साल का अंत और नए साल की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह बेहद लकी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

सिंह राशि

आने वाला सप्ताह आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और रोमांचक अवसरों से भरा रह सकता है। आपके प्रयास रंग लाएंगे और मनचाहे परिणाम आपको आने वाले सप्ताह में मिल सकते हैं। अपने निजी जीवन में, आप अपने प्रियजनों के साथ एक नए बंधन का अनुभव करेंगे। नया साल 2026 भी आपको लिए शुभ साबित होगा। अटकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। 

कन्या राशि

आपके करियर, प्रेम जीवन और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे। आपके पास किसी भी बाधा को पार करने और शीर्ष पर आने का दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति होगी। नए साल की शुरुआत में किस्मत का साथ आपको मिल सकता है। आर्थिक रूप से भी आप संपन्न हो सकते हैं। 

तुला राशि

आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण आखिरकार आपको अच्छा परिणाम दिलाएंगे। व्यक्तिगत मोर्चे पर, आपके रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। भाग्य का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा और नए लोगों से संपर्क बनेगा। धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। 

मकर राशि

सफलता प्राप्त करने के लिए, खुले दिमाग से काम लें और अपने दृष्टिकोण में लचीलापन रखें। सप्ताह के अंत में, आपको वित्तीय निर्णय लेने पड़ सकते हैं। किस्मत का भरपूर सहयोग नए साल में आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों की सौगात आपको मिलने की संभावना है। सेहत में भी अच्छे बदलाव आएंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Surya Gochar 2026: मकर राशि में सूर्य का गोचर बदलेगा किस्मत का खेल, नौकरी-बिजनेस में इन 4 राशियों की खुलेगी राह, दौड़कर आएगी स्थिरता और तरक्की

Chanakya Niti: नए साल में अपनाएं चाणक्य के ये 5 अनमोल सूत्र, 2026 में सफलता चूमेगी कदम और समाज में मिलेगा सम्मान

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement