1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: आज ही छोड़ें ये 5 आदतें, नहीं तो मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज, धन की भी होगी कमी

Chanakya Niti: आज ही छोड़ें ये 5 आदतें, नहीं तो मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज, धन की भी होगी कमी

 Written By: Sushma Kumari
 Published : Sep 04, 2022 05:15 pm IST,  Updated : Sep 09, 2022 11:42 pm IST

Chanakya Niti: जानिए वो कौन सी आदते हैं जिससे आपको तुरंत छोड़ देना चाहिए।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आचार्य चाणक्य को कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है।
  • आचार्य चाणक्य में अपनी नीति में कई ऐसी बातों का भी जिक्र किया है, जिन्हें आपको तुरंत छोड़ देना चाहिए।

Chanakya Niti:  आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में काफी कुछ लिखा है जो आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। उनके द्वारा बताई गई हर एक नीति मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग उनके द्वारा कही गई बातें को जरूर अपनाते हैं। उनके द्वारा बताई गई बातों पर चलने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आचार्य चाणक्य को कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। आचार्य चाणक्य में अपनी नीति में कई ऐसी बातों का भी जिक्र किया है, जिन्हें आपको तुरंत छोड़ देना चाहिए नहीं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं जिससे आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन सी आदते हैं जिससे आपको तुरंत छोड़ देना चाहिए। 

 क्रोध और अपशब्द शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें 

चाणक्य नीति के अनुसार, क्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। जो व्यक्ति क्रोध और अपशब्दों का प्रयोग करता है उसपर मां लक्ष्मी की कृपा कभी प्राप्त नहीं होती है। इसलिए चाणक्य जी कहते हैं कि छोटे हों या बड़े, कभी भी किसी से अपशब्द का इस्तेमाल न करें।

सूर्योदय के बाद उठना

चाणक्य नीति ने अनुसार, व्यक्ति को सूरज निकलने से पहले बिस्तर छोड़ देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे खुश होंगी और आप पर अपनी कृपा बरसाएंगी। मान्यताओं के अनुसार, सुबह उठने के बाद सबसे पहले भगवान का नाम लेना चाहिए और फिर धरती मां को प्रणाम करना चाहिए उसके बाद बड़ों को प्रणाम करना चाहिए। 

न करें अहंकार

चाणक्य नीति कहती है कि जो व्यक्ति अहंकार करता है उसे लक्ष्मी जी कभी पसंद नहीं करती हैं। साथ ही ऐसे लोगों को जीवन में सफलता भी नहीं मिलती है। इसलिए आपको हमेशा अहंकार करने से बचना चाहिए। 

आलस करने से बचें

चाणक्य नीति कहती है कि आलस करने वाले लोग अपने जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते और ना ही ऐसे लोग अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं साथ ही ऐसे लोगों पर लक्ष्मी जी अपना आशीर्वाद कभी नहीं देती हैं। 

गंदे कपड़े पहनना

चाणक्य नीति के अनुसार, इंसान को हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए। साफ-सुथरे कपड़े पहनने से काम-धंधे में बरक्कत आती है और आप सेहतमंद भी रहेंगे। वहीं, जो मैले और फटे हुए कपड़े धारण करते हैं ऐसे लोगों को सामाजिक जीवन में अपमानित होना पड़ता है साथ ही लक्ष्मी जी भी उससे दूर ही रहती हैं। इसलिए हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनने की आदत डाल लें। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: भूलकर भी घर में ना लगाएं ये पौधे, छिन जाएगा सुख-चैन, रूठकर चली जाएंगी मां लक्ष्मी 

Vastu Tips: अपने घर में लगाएं ये खास पौधे, बीमारियां रहेंगी दूर, खूब आएगी संपन्नता

Vastu Tips:सोते समय सिरहाने के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, वरना हो सकती है बड़ी मुसीबत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म