1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: शादीशुदा रिश्ता बचाना है तो पति-पत्नी न करें ये 3 काम, वरना बर्बाद हो सकता है हंसता-खेलता घर

Chanakya Niti: शादीशुदा रिश्ता बचाना है तो पति-पत्नी न करें ये 3 काम, वरना बर्बाद हो सकता है हंसता-खेलता घर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 10, 2022 07:00 am IST,  Updated : Aug 10, 2022 07:00 am IST

Chanakya Niti: इन चीज़ों की वजह से पति पत्नी के पक्के रिश्तों में भी दरार आ जाती है। आइए जानते हैं किन चीजों के कारण एक मजबूत रिश्ता भी टूटने की कगार पर आ जाता है।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti: पति-पत्नी का रिश्ता बहुत नाजुक होता है। इस रिश्ते की डोर को बहुत संभल कर रखना पड़ता है। अच्छे-बुरे समय में पति पत्नी ही एक दूसरे का साथ निभाते हैं। रिश्तें अगर अच्छी तरह निभाए जाएं तो मुसीबत के समय व्यक्ति कभी खुद को अकेला नहीं पाता।आजकल के रिश्तों को देखे तो छोटी सी बात कई बार बहुत बड़ी बन जाती है। चाणक्य ने अपने नीतियों में उन 3 चीजों का जिक्र किया है जो पति पत्नी के रिश्तों में भी खटास ला देती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों के कारण एक मजबूत रिश्ता भी टूटने की कगार पर आ जाता है।

गलतफहमी पालना 

चाणक्य कहते हैं पति पत्नी का रिश्ता बहुत नाजुक होता है। अगर दोनों के बीच किसी तरह की गलतफहमी आ जाए तो ये कच्ची डोर टूट जाती है। अगर किसिस चीज़ को लेकर गलतफहमी है तो उसे आपस में बैठकर बात करना चाहिए। क्योंकि गलतफहमी का कोई इलाज़ नहीं है। गलतफहमी की वजह से बना बनाया रिश्ता खराब हो जाता है।  

Budhwar Upay: बुधवार के दिन इन उपायों को करने से माँ लक्ष्मी होंगी आप पर प्रसन्न, शत्रु होंगे परास्त

सिर्फ अपनी बात को ही सही मानना 

चाणक्य के अनुसार दिमाग को संतुलित करने का सलीका जिसे नहीं आता वो जिद पर उतर आता है और सिर्फ अपनी ही बात को सही मानता है। सिर्फ आप ही सही हैं ये सोच इंसान को कहीं का नहीं छोड़ती। जिद से रिश्ते हमेशा खराब होते हैं। जिद रिश्तों पर नकारात्मक असर डालती है। गलत चीजों की जिद से पति पत्नी के बीच कड़वाहट पैदा होने लगती है। और इन्हीं वजह से कई बार लोगों का रिश्ता टूट जाता है।

बातों से नीचा दिखाना 

जब रिश्तों में बातों में मुकाबला या नीचा दिखने की होड़ लग जाए तो दोनों जीत जाते है और रिश्ता हार जाता है। एक दूसरे को चोट पहुंचें के लिए आकर कई बार पति अपत्नी ज़ुबानी जंग का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब मामला सहनत होता है तो उन्हें बाद में अभूत ज़्यादा पछतावा होता है। इसलिए बात करते समय हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि आपने पति या पत्नी को आपकी कोई बात बुरी न लगे। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा पढ़कर भी नहीं मिल रहा है मनवांछित फल? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म