1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 13 April 2023: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 13 April 2023: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 12, 2023 02:30 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 02:30 pm IST

Aaj ka Panchang 13 April 2023: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

गुरुवार का पंचांग- India TV Hindi
गुरुवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 13 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। शिव योग के दौरान किए गए सभी कार्यों में, विशेषकर कि मंत्र प्रयोग में सफलता मिलती है। वहीं अगर सिद्ध योग की बात करें तो सिद्धि योग के दौरान कोई भी कार्य शुरू करने से उसमें सफलता जरूर मिलती है। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। आज कालाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

13 अप्रैल 2023 शुभ मुहूर्त

  • अष्टमी तिथि- आज देर रात 1 बजकर 34 मिनट तक
  • शिव योग- आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक
  • कालाष्टमी का व्रत- 13 अप्रैल 2023

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर 01:57 से दोपहर बाद 03:33 तक
  2. मुंबई- दोपहर 02:13 से दोपहर बाद 03:47 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:36 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 01:42 से दोपहर बाद 03:18 तक
  5. भोपाल- दोपहर 01:55 से दोपहर बाद 03:30 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 01:12 से दोपहर 02:46 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर 02:14 से दोपहर बाद 03:49 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 01:42 से दोपहर बाद 03:15 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:58 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6:45 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

वैवाहिक जीवन में समस्या के लिए कौन से ग्रह होते हैं जिम्मेदार, जानिए किस योग के कारण होता है तलाक

Vastu Tips: खाना खाते समय परिवार का साथ आपको बना सकता है धनवान! बस इन बातों का रखें खास ख्याल

Neem Karoli Baba: अच्छे दिनों को लेकर मिलते हैं ये संकेत, नीम करोली बाबा की इन बातों का जरूर रखें ध्यान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म