1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 15 December 2022: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 15 December 2022: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 14, 2022 01:19 pm IST,  Updated : Dec 15, 2022 12:00 pm IST

Aaj ka Panchang 15 December 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Aaj ka Panchang - India TV Hindi
Aaj ka Panchang Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 15 December 2022: आज पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। सुबह 7 बजकर 32 मिनट से प्रीति योग लग जाएगा। गुरुवार के पूरे दिन और पूरी रात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पूर्वाफाल्गुनी ग्यारहवां नक्षत्र है। इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चारपाई की आगे वाली दो टांगों को माना जाता है, यानी जिस तरफ सिरहाना होता है, वो हिस्सा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह है। इस नक्षत्र की राशि सिंह है, जबकि इसके स्वामी शुक्राचार्य हैं। साथ ही ढाक, जिसे पलाश भी कहते हैं, उसके साथ पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संबंध बताया गया है।

शुभ मुहूर्त

  • सप्तमी तिथि - देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक 
  • प्रीति योग  - सुबह 7 बजकर 32 मिनट से
  • पृथ्वी लोक  - दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक
  • पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र  - आज का पूरा दिन और रात

राहुकाल

  1. दिल्ली- दोपहर 01:34 से दोपहर 02:51 तक
  2. मुंबई- दोपहर 01:56 से दोपहर बाद 03:19 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 01:34 से दोपहर 02:50 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 01:20 से दोपहर 02:38 तक
  5. भोपाल- दोपहर 01:36 से दोपहर 02:56 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 12:53 से दोपहर 02:13 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर 01:55 से दोपहर बाद 03:15 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 01:29 से दोपहर 02:54 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:05 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 5:26 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)  

ये भी पढ़ें-

वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में पैसे रखने से आर्थिक स्थिति होती है मजबूत, मां लक्ष्मी बरसाती हैं कृपा

Aquarius Weekly Horoscope 12 Dec 2022 -18 Dec 2022: लापरवाही से हो सकता है आर्थिक नुकसान, जल्दबाज़ी से बचें

Scorpio Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022: इस सप्ताह आसानी से लेंगे बड़े फैसले, छात्रों के लिए समय शुभ

Leo Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022: सिंह राशि के जातक मनोरंजन पर कम पैसा करें खर्च, भविष्य में हो सकती है आर्थिक तंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म