1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 17 December 2022: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 17 December 2022: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 16, 2022 12:33 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 12:33 pm IST

Aaj ka Panchang 17 December 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Aaj ka Panchang - India TV Hindi
Aaj ka Panchang Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 17 December 2022:  आज पौष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। सुबह 9 बजकर 18 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। आकाशमंडल में कुल 27 नक्षत्र उन्हीं में से हस्त तेरहवां नक्षत्र है। हस्त नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में से एक है। इस दौरान किए गए सभी कार्यों का शुभ फल प्राप्त होता है।

हस्त नक्षत्र का अर्थ होता है- हाथ और इसी के अनुसार हस्त नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हमारी हथेली को माना जाता है, जो कि सीधे तौर पर हमारे भाग्य को दर्शाती है। हस्त नक्षत्र हमारे भाग्य को उज्ज्वल करने वाला है।  हस्त नक्षत्र को हमारे जीवन में परिश्रम करने की क्षमता, विशेषकर कि हाथ की कला से किए जाने वाले कार्यों के साथ जोड़कर देखा जाता है। हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है। अतः हस्त नक्षत्र के दौरान चन्द्रदेव की उपासना की जाती है।

शुभ मुहूर्त

  • नवमी तिथि - देर रात 3 बजकर 41 मिनट तक 
  •  आयुष्मान योग  - सुबह 7 बजकर 35 मिनट तक
  • उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र- सुबह 9 बजकर 18 मिनट तक

राहुकाल

  1. दिल्ली- सुबह 09:43 से दोपहर पहले 11:00 तक
  2. मुंबई- सुबह 09:50 से दोपहर पहले 11:12 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:46 से दोपहर पहले 11:02 तक
  4. लखनऊ- सुबह 09:26 से सुबह 10:44 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:36 से सुबह 10:56 तक
  6. कोलकाता- सुबह 08:51 से सुबह 10:12 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 09:55 से दोपहर पहले 11:15 तक
  8. चेन्नई- सुबह 09:15 से सुबह 10:40 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:06 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 5:26 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।) 

ये भी पढ़ें-

Surya Gochar: सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से इन 6 राशियों की लगेगी लॉटरी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Vastu Tips: लिविंग रूम में भूलकर भी ये कलर न कराएं, वरना घेर लेगा आर्थिक संकट, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

कई वर्षों बाद साल 2023 में बन रहा है अद्भुत योग, इस बार 2 महीने तक रहेगा सावन, भोलेनाथ बरसाएंगे अपनी कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म