1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 21 December 2022: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 21 December 2022: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 20, 2022 02:55 pm IST,  Updated : Dec 20, 2022 02:55 pm IST

Aaj ka Panchang 21 December 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang - India TV Hindi
बुधवार का पंचांग Image Source : FREEPIK

Aaj ka Panchang 21 December 2022: आज पौष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दर्शी तिथि लग जाएगी। आज रात 9 बजकर 26 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक अमृतसिद्धि योग रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा, जो अगले दिन सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 8 बजकर 45 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ मुहूर्त

  • त्रयोदशी तिथि - आज रात 10 बजकर 16 मिनट तक 
  • धृति योग -  आज रात 9 बजकर 26 मिनट तक
  • अमृतसिद्धि योग  - आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक 
  • विशाखा नक्षत्र  - आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक

राहुकाल

  1. दिल्ली- दोपहर 12:19 से दोपहर 01:37 तक
  2. मुंबई- दोपहर 12:37 से दोपहर 01:59 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 12:21 से दोपहर 01:37 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 12:05 से दोपहर 01:23 तक
  5. भोपाल- दोपहर 12:18 से दोपहर 01:38 तक
  6. कोलकाता- दोपहर पहले 11:35 से दोपहर 12:55 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर 12:37 से दोपहर 01:58 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 12:07 से दोपहर 01:32 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 7:08 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 5: 28 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

हनुमान जी इन 4 राशियों पर सबसे ज्यादा होते हैं मेहरबान, जानिए कहीं ये आपकी राशि तो नहीं

ऐसे कान वाले होते हैं सबसे ज्‍यादा लकी, नहीं होती है धन-दौलत की कमी, जानें क्या कहते हैं आपके कान

वास्तु टिप्स: घर में बेसमेंट बनवाते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसी गलतियां, जानें क्या कहता है वास्तु

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म