1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. ऐसे कान वाले होते हैं सबसे ज्‍यादा लकी, नहीं होती है धन-दौलत की कमी, जानें क्या कहते हैं आपके कान

ऐसे कान वाले होते हैं सबसे ज्‍यादा लकी, नहीं होती है धन-दौलत की कमी, जानें क्या कहते हैं आपके कान

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Dec 20, 2022 09:54 am IST,  Updated : Dec 21, 2022 07:27 am IST

कान की बनावट से आपके जीवन और व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ जाना जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको कान की बनावट से बताएंगे कि लोगों का स्वाभाव किस तरह का होता है और समाज में ऐसे लोग किस तरह से पेश आते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र- India TV Hindi
सामुद्रिक शास्त्र Image Source : FREEPIK

जिस तरह से ज्योतिष में हस्तरेखा के आधार पर लोगों के व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ठीक उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में भी शरीर के अलग-अलग अंगों की बनावट के आधार पर किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता चलता है। सामुद्रिक शास्त्र में कान, नाक, पैर, उंगलियां आदि देखकर लोगों के व्यक्तित्व के बारे में कई बातें बताई जाती है। कहा जाता है कि कान की बनावाट कई तरह की होती है। किसी के कान लंबे, तो किसी के छोटे, किसी के कान चौड़े होते हैं। लेकिन शायद ही कुछ लोग जानते होंगे कि कान की बनावट से आपके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ जाना जा सकता है। आइए जानते हैं

अधिक छोटे कान वाले लोग होते हैं बेहद लकी

कई लोगों के कान अपेक्षाकृत बहुत ही छोटे होते हैं। ऐसे कान वाले लोगों के पास खूब धन-दौलत होती है। स्वभाव से छोटे कान वाले लोग थोड़े चंचल होते हैं, लेकिन भगवान और पूजा-पाठ में विश्वास रखने वाले होते हैं। परन्तु कई बार जब कहीं इनका काम अटक जाता है, तो ये सारे पाप-पुण्य भूल जाते हैं और दूसरों से काम निकलवाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं।

 

गोल कान वाले लोग

आपने देखा होगा कि कई लोगों के कान आकृति में अधिक लंबे या अधिक चौड़े न होकर राउंड, यानी गोल शेप में होते हैं। ऐसे कान वाले लोग हमेशा एक पॉजिटिव एनर्जी से भरे होते हैं। इनके पास बैठने पर दूसरों को भी पॉजिटिव एनर्जी फील होती है। इन लोगों के पास पैसों की बिल्कुल कमी नहीं होती। बल्कि ये अपनी सम्पत्ति से दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। इन्हें हर तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

चपटे कान वाले 

कुछ लोगों के कान ज्यादा उठे हुए न होकर दबे, यानी चपटे हुए होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे कान वाले लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। इनका मिजाज बड़ा ही आजादी पसंद होता है। इन्हें अपने काम में किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। बड़े से बड़ा फैसला चुटकियों में कैसे लेना है, ये इन्हें बड़े ही अच्छे तरीके से आता है। इनके अन्दर बहुमुखी प्रतिभा होती है। एक समय पर ये लोग बहुत से काम एक साथ कर सकते हैं। साथ ही पैसों के प्रति ये जल्द ही आकर्षित हो जाते हैं। वहीं जिन लोगों के कान ऊपर की तरफ से नुकीली शेप में होते हैं, वो लोग बात करने में बड़े ही माहिर होते हैं।

अधिक लंबे कान वाले

कई लोगों के कान सामान्य से बहुत लम्बे होते हैं या कहें जिनके कान का नीचला हिस्सा अधिक लटका हुआ होता है। ऐसे कान वाले लोग बड़े ही बुद्धिमान और व्यवहार कुशल होते हैं। साथ ही अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं और अपनी ईमानदारी की वजह से ही समाज में इनकी एक अलग पहचान बनती है। अपनी बात को दूसरों के सामने कैसे प्रेजेंट करना है, ये इन लोगों को बड़े ही अच्छे तरीके से आता है। इनके जीवन में पैसों की स्थिति भी ठीक रहती है। ये लोग समय और बात दोनों के ही बड़े पाबंद होते है, लेकिन अगर कोई इनकी बात पर ध्यान न दे, तो इन्हें जल्द ही गुस्सा भी आ जाता है।

लंबे कान वाले

लंबे कानों वाले लोग बेहद ही मेहनती और व्यवहारिक माने जाते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से थोड़े भावुक होते हैं और अपने परिवार से काफी प्रेम करते हैं। इनका जीवन सुख से भरा होता है। इनका दिमाग काफी तेज होता है। लंबे कान वाले लोग किसी भी बात को जल्दी नहीं भूलते हैं। 

चौड़े कान वाले

चौड़े कान वाले लोगों का जीवन खुशियों से भरा होता है। इनकी किस्मत काफी अच्छी होती है। इन्हें सभी काम में सफलता भी मिलती है। ऐसे लोगों को पैसों की तंगी का सामना भी कम करना पड़ता है। 

बड़े कान वाले 

बड़े कान वाले लोग अपने मेहनत के बल पर बहुत आगे बढ़ते हैं। नौकरी में मामले में ये काफी लकी होते हैं। ये लोग दिमाग के भी काफी तेज होते हैं। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैंइंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

ये भी पढ़ें-

Chanakya Niti: इस एक गुण के बलबूते पूरी दुनिया पर करेंगे राज, सिर पर लहराएगा कामयाबी का ताज

सावधान! तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ये चीज़ें न रखें, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़, घर में छाएगी दरिद्रता

Chanakya Niti: इन 3 आदतों की बदौलत आप अपने बुढ़ापे में गुजारेंगे शानदार ज़िंदगी, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म