1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 3 February 2023: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 3 February 2023: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 02, 2023 02:10 pm IST,  Updated : Feb 02, 2023 02:10 pm IST

Aaj ka Panchang 3 February 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang - India TV Hindi
शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 3 February 2023: आज माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक विष्कुंभ योग रहेगा। इस योग में शुरू किये गये कार्यों में व्यवधान आने की संभावना बनी रहती है। साथ ही इस योग में किये गये कार्यों से शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है। साथ ही आज का पूरा दिन पूरी रात रवियोग रहेगा। आज का पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगली सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।सूर्य जिस नक्षत्र में चौथे, छट्ठे, नौवें, दसवें, तेरहवें अथवा बीसवें नक्षत्र पर जब चंद्रमा संचरण करता है तब रवि योग होता है। रवि योग बहुत ही शुभ माना जाता है। रवि योग में 13 प्रकार के कुयोगों का स्वतः ही विनाश होता है, अतः रवि योग में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत है।

शुभ मुहूर्त

  • त्रयोदशी तिथि- आज शाम 6 बजकर 57 मिनट तक
  • विष्कुंभ योग- आज दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक
  • पुनर्वसु नक्षत्र- आज का पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगली सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक

राहुकाल

  1. दिल्ली- दोपहर पहले 11:13 से दोपहर 12:34 तक
  2. मुंबई- दोपहर पहले 11:27 से दोपहर 12:52 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:16 से दोपहर 12:36 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:58 से दोपहर 12:20 तक
  5. भोपाल- दोपहर पहले 11:10 से दोपहर 12:33 तक
  6. कोलकाता- सुबह 10:26 से दोपहर पहले 11:50 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:29 दोपहर 12:53 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:55 से दोपहर 12:22 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:07 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6:01  बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सुखी दांपत्य जीवन से लेकर मनचाही सफलता के लिए आज करें ये अचूक उपाय, भगवान नारायण हर मुराद करेंगे पूरी

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि 18 या 19 फरवरी? जानिए सही डेट, मुहूर्त और महत्व

Magh Purnima 2023: माघी पूर्णिमा कब है? इस दिन स्नान-दान का है खास महत्व, मिलता कई गुणा फल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म