1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj Ka Panchang 9 August 2022: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 9 August 2022: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 08, 2022 06:34 pm IST,  Updated : Aug 08, 2022 07:01 pm IST

Aaj Ka Panchang 9 August 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Aaj Ka Panchang- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang Image Source : AAJ KA PANCHANG

Aaj Ka Panchang 9 August 2022: आज श्रावणशुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 36 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा। इस योग में शुरू किये गये कार्यों में व्यवधान आने की सम्भावना बनी रहती है। साथ ही इस योग में किये गये कार्यों से शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से मूल 19वां नक्षत्र है। मूल का अर्थ होता है- केन्द्रीय बिन्दु या जड़। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। 

शुभ मुहूर्त 

  1. द्वादशी तिथि- शाम 5 बजकर 45 मिनट तक
  2. विष्कुम्भ योग- आज रात 11 बजकर 36 मिनट तक 
  3. मूल नक्षत्र- दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक

Chanakya Niti: ऐसे लोगों से दूरी बनाने में है आपकी भलाई, वरना तबाह हो जाएगा जीवन

राहुकाल

  • दिल्ली-दोपहर बाद 03:46 से शाम 05:26 तक 
  • मुंबई-दोपहर बाद 03:57 से शाम 05:33 तक 
  • चंडीगढ़-दोपहर बाद 03:49 से शाम 05:30 तक 
  • लखनऊ-दोपहर बाद 03:30 से शाम 05:09 तक 
  • भोपाल-दोपहर बाद 03:41 से शाम 05:19 तक 
  • कोलकाता-दोपहर 02:57 से शाम 04:35 तक 
  • अहमदाबाद- शाम 04:00 से शाम 05:38 तक 
  • चेन्नई-दोपहर बाद 03:23 से शाम 04:58 तक

Chanakya Niti: इन लोगों के पास कभी नहीं टिकता पैसा, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  1. सूर्योदय- सुबह 5:46 बजे 
  2. सूर्यास्त- शाम 7:05 बजे

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म