1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 9 February 2023: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 9 February 2023: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 08, 2023 02:30 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 02:30 pm IST

Aaj ka Panchang 9 February 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

panchang- India TV Hindi
गुरुवार का पंचाग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 9 February 2023: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज का पूरा दिन पूरी रात रहेगी। आज शाम 4 बजकर 46 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 27 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा का विधान है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी, जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। यह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है तो इसलिए आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का अर्थ होता है- संकटों को हरने वाली। भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य को देने वाले हैं। इनकी उपासना शीघ्र फलदायी मानी गई है।

शुभ मुहूर्त

  • चतुर्थी तिथि- आज का पूरा दिन और पूरी रात
  • सुकर्मा योग-   आज शाम 4 बजकर 46 मिनट तक
  • फाल्गुनी नक्षत्र-  आज रात 10 बजकर 27 मिनट तक

राहुकाल

  1. दिल्ली- दोपहर 01:57 से दोपहर बाद 03:20 तक
  2. मुंबई- दोपहर 02:18 से दोपहर बाद 03:44 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 01:59 से दोपहर बाद 03:20 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:06 तक
  5. भोपाल- दोपहर 01:58 से दोपहर बाद 03:22 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 01:15 से दोपहर 02:39 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर 02:17 से दोपहर बाद 03:42 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 01:50 से दोपहर बाद 03:17 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:04 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6: 06 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

MahaShivratri 2023: एक बेलपत्र से ही शिवजी क्यों हो जाते हैं खुश? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

Baba Vanga Prediction 2023: तुर्की में विनाशकारी भूकंप की भविष्यवाणी हुई सच, पहले भी कई बातें बन चुकी है हकीकत, जानें आगे की भविष्यवाणियां!

Vastu Tips: घर में भगवान शिवजी की ऐसी तस्वीर भूलकर भी न लगाएं, वरना...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म