1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में भगवान शिवजी की ऐसी तस्वीर भूलकर भी न लगाएं, वरना...

Vastu Tips: घर में भगवान शिवजी की ऐसी तस्वीर भूलकर भी न लगाएं, वरना...

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 07, 2023 07:28 am IST,  Updated : Feb 07, 2023 09:37 am IST

Vastu Tips: वास्तु को ध्यान में रखकर घर में चीजों को लाना चाहिए भगवान की तस्वीर लगाते समय में भी जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में भगवान भोलेनाथ की कौनसी तस्वीर और किस दिशा में लगाना शुभ होता?

Vastu tips - India TV Hindi
Vastu tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव है। अगर घर में वास्तु दोष है तो परिवार के सदस्यों की तरक्की और स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। हिंदू धर्म में घरों में भगवान की तस्वीरें लगाना काफी अच्छा माना जाता है, इससे सकरात्मक वातावरण बना रहता है। साथ सुबह उठकर भगवान का दर्शन और पूजन करना भी फलदायी माना जाता है। लेकिन घर में भगवान की कोई भी तस्वीर लगाना शुभ नहीं होता है। ऐसे में भगवान की तस्वीर खरीदे और उसे लगाने के लिए वास्तु के नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर में भगवान शिव की कैसी और किस दिशा में तस्वीर लगाना चाहिए।

वास्तु के मुताबिक, घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है। वहीं इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल, यानि कैलाश पर्वत है, इसीलिये घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिये उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं,जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हो। इसके अलावा आप शिवजी की ऐसी तस्वीर भी लगा सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हो।

वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हो या अपना रौद्र रूप धारण किए हो। यह घर की सुख-शांति के लिए ठीक नहीं है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Surya Shani Yuti 2023: सूर्य-शनि की युति इन राशियों पर बरपाएगा कहर! रहना होगा बेहद सावधान

13 फरवरी से सूर्य-शनि की युति, इन 6 राशियों को मिलेगा राजयोग का फल, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

अगर बनते-बनते बिगड़ जाता है हर काम, तो कुंडली में हो सकता है काल सर्प दोष, जानें इससे मुक्ति के उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म