1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. अशोक के पत्ते भी बदल सकते हैं आपका भाग्य, आज ही करें ये उपाय

अशोक के पत्ते भी बदल सकते हैं आपका भाग्य, आज ही करें ये उपाय

 Published : Dec 11, 2022 11:07 am IST,  Updated : Dec 11, 2022 11:18 am IST

अशोक का पेड़ शोभा बढ़ाने के साथ-साथ मांगलिक एवं धार्मिक कामों में प्रयोग किया जाता है। अशोक का पेड़ लगाने से किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।

twitter- India TV Hindi
अशोक के पत्ते Image Source : TWITTER

अशोक का पेड़ अपने घर के आसपास जरूर देखा होगा। लेकिन आपको इसका फायदा शायद पता नहीं होगा। बता दें कुछ लोग अपने घर पर अशोक का पेड़ शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं। लेकिन अशोक का पेड़ शोभा देने के अलावा बहुत से गुण भी देता है। ऐसा कहा जाता है जिस घर में ये पेड़ होता है उस घर के सारे संकट दूर हो जाते हैं। अशोक का पेड़ लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही मांगलिक एवं धार्मिक कामों में भी अशोक के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। 

वास्तु दोष

वास्तु दोष को दूर करने के लिए अशोक के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। ऐस कहा जाता है कि जिस घर पर अशोक का पेड़ लगा होता है वहां किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। वहां सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा आती है।

मनोकामनाएं 

पूजा पाठ या मांगलिक कामों में अशोक के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पत्तों को देवी-देवताओं पर चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।  

शादी की परेशानियां

बहुत बार होता है शादी के लिए घर में अच्छे रिश्ते नहीं आते हैं। घर वाले शादी की बात सोच-सोच कर परेशान हो जाते है। लेकिन अशोक के पेड़ के पत्तों को पानी में मिलाकर नहाने से शादी की सारी परेशानियां दूर हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इन पत्तों से नहाने के बाद इन पत्तों को पीपल के पेड़ के नीचे फेक देना चाहिए। लगातार 42 दिनों तक ऐसा करने से लाभ होता है। 

तनाव की कमी 

मान्यता है कि तनाव को कम करने के लिए लोग अपने घर में जैस्मिन का फूल लगाते हैं। लेकिन तनाव को कम करने के लिए अशोक की पत्तियां भी बहुत सही है। ऐसा कहा जाता है कि परिवार के बीच अगर कुछ अनबन है तो अशोक के सात पत्ते लाकर देवी-देवताओं के सामने रख दें। ऐसा करने से परिवार के बीच की सारी अनबन खत्म हो जाएगी। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

Vastu Tips: टपकता हुआ नल होता है अशुभ का संकेत, आप भी हो सकते हैं पाई-पाई के लिए मोहताज

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म