1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Basant Panchami 2025 Date: बसंत पंचमी कब है 2 या 3 फरवरी? नोट कर लीजिए सही डेट और पूजा मुहूर्त

Basant Panchami 2025 Date: बसंत पंचमी कब है 2 या 3 फरवरी? नोट कर लीजिए सही डेट और पूजा मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 18, 2025 06:05 pm IST,  Updated : Jan 18, 2025 06:05 pm IST

Basant Panchami 2025: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी माता सरस्वती की उपासना की जाती है। तो यहां जान लीजिए बसंत पंचमी की सही तिथि और पूजा मुहूर्त के बारे में।

बसंत पंचमी 2025- India TV Hindi
बसंत पंचमी 2025 Image Source : INDIA TV

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी का पर्व माता सरस्वती को समर्पित है। इस दिन विद्या की देवी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है।  बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती जी की पूजा करने से बुद्धि, विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही कला और शिक्षा के क्षेत्र में भरपूर कामयाबी मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मां सरस्वती प्रकट हुई थी। सरस्वती पूजा के दिन पीला और सफेद रंग का वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल बसंत पंचमी कब मनाई जाएगी और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। 

बसंत पंचमी 2025 डेट और मुहूर्त 

इस साल बसंत पंचमी की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पंचमी तिथि का प्रारंभ 2 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगा। पंचमी तिथि समाप्त 3 फरवरी को सुबह 3 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। 

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नामा से भी जाना जाता है। इस दिन माता सरस्वती की पूजा पूजा-अर्चना की जाती है। पूरे देश में सरस्वती पूजा धूमधाम के साथ मनाई जाती है। 2 फरवरी यानी बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 9 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। बता दें कि बसंत पंचमी का दिन सभी शुभ कार्यो के लिए उपयुक्त माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। 

बसंत पंचमी का महत्व

बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की विधिपूर्वक आराधना करने से जातक के ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है और हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती है।  मां शारदा  बुद्धि, विद्या और ज्ञान की देव कहलाती हैं। ऐसे में जिन बच्चों को मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लगता है वे बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा जरूर करें। ऐसा करने से आलस्य और अज्ञानता से छुटकारा मिलता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mauni Amavasya 2025: बेहद मंगलकारी होता है मौनी अमावस्या का दिन, इस दिन क्या करना चाहिए? जानें सही नियम

Mars Transit 2025: मंगल इस दिन करने वाले हैं गोचर, इन जातकों को 2 अप्रैल तक रहना होगा सावधान, हो सकता है अमंगल

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन त्रिग्रही योग, 3 राशियों की होगी चांदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म