1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chaitra Purnima Upay: दूर होगी धन की कमी, किस्मत का मिलेगा साथ, चैत्र पूर्णिमा पर कर लें ये आसान उपाय

Chaitra Purnima Upay: दूर होगी धन की कमी, किस्मत का मिलेगा साथ, चैत्र पूर्णिमा पर कर लें ये आसान उपाय

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 21, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Apr 21, 2024 04:01 pm IST

Chaitra Purnima Upay: चैत्र पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करके आप जीवन में आ रही धन की कमी को दूर कर सकते हैं और भाग्य को मजबूत बना सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Chaitra Purnima- India TV Hindi
Chaitra Purnima Image Source : INDIA TV

Chaitra Purnima 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व माना गया है। एक साल में 12 पूर्णिमा तिथियां आती हैं लेकिन इनमें चैत्र पूर्णिमा का बड़ा महत्व माना जाता है। चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है। इस तिथि को कुछ उपाय करके आप आर्थिक लाभ पा सकते हैं और साथ ही भाग्य का साथ भी आपको मिल सकता है। आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा के इन्हीं आसान उपायों के बारे में। 

चैत्र पूर्णिमा के उपाय 

  • अगर आप चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं तो आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन शिव पूजा के दौरान बेलपत्र, दूध, शहद अगर आप शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो धन से जुड़ी समस्याओं से आपको मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही शिव पूजन से शनि दोष दूर होता है और चंद्रमा से जुड़े अच्छे फल आपको प्राप्त होते हैं। 
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सफेद मिष्ठान और खीर आपको माता को अर्पित करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय आपकी सारी आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकता है। 
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन अगर आप चंद्रमा को जल में शक्कर, सफेद फूल, अक्षत मिलाकर अर्घ्य देते हैं तो, मानसिक स्थिरता आपको प्राप्त होती है। ये उपाय करने से भाग्य का सहयोग भी आपको प्राप्त होता है और धन-धान्य की भी वृद्धि होती है। 
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती भी आती है इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्त होती है। बजरंगबली आप से प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। 
  • इस दिन एक घड़े में कच्चा अन्न भरकर आपको जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए। इससे आपको घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती। 
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन अगर आप भगवान शिव, विष्णु और हनुमान जी के मंत्रों का जप करते हैं तो भाग्य का सहयोग आपको प्राप्त होता है। आपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और मानसिक परेशानियों से आपको छुटकारा मिलता है। 
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन अगर आप योग-ध्यान करते हैं तो चमत्कारी अनुभव आपको हो सकते हैं। इस दिन ध्यान करने से मन की स्थिरता और एकाग्रता बढ़ती है। 
  • जो लोग कर्ज तले दबे हैं या जिनको धन संचित करने में परेशानियां आ रही हैं वो तुलसी के पेड़ के सामने दीपक जलाने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। 

इन सभी उपायों में से कुछ उपाय अगर आप भी आजमाकर देखते हैं तो आपका जीवन भी सुखमय हो सकता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी उपाय को करने से पूर्व पूर्ण श्रद्धा अपने मन में रखें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

हनुमान जयंती के दिन न करें ये भूल, बजरंगबली के साथ ही रूठ जाएंगे शनि देव

लव या अरेंज मैरिज? हथेली की ये रेखा देखकर जान लें, विवाहित जीवन कैसे रहेगा इसका भी चलेगा पता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म