1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chhath Puja 2022 Kharna: छठ महापर्व की खरना पूजा आज, यहां जानें अर्घ्य का शुभ मुहूर्त और नियम

Chhath Puja 2022 Kharna: छठ महापर्व की खरना पूजा आज, यहां जानें अर्घ्य का शुभ मुहूर्त और नियम

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 29, 2022 08:03 am IST,  Updated : Oct 29, 2022 08:20 am IST

Chhath Puja 2022 Kharna: छठ के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है। इसमें व्रती महिलाएं भगवान सूर्य को शाम के वक्त दूध, गुड़ और चावल वाली खीर का भोग लगाएंगी छठ पूजा में खरना का विशेष महत्व है, क्योंकि आज से व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है।

Chhath Puja 2022, Kharna- India TV Hindi
Chhath Second Day: खरना पूजा आज Image Source : PTI

Chhath 2022 Kharna Puja: आज महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना की पूजा जाएगी। इस खास दिन गुड़ की खीर, रोटी और केले से भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। व्रती महिलाएं खरना के दिन शाम में ही खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगी। आज वो नमक या अन्य अन्न में हाथ नहीं लगा सकती हैं। खीर खाने के बाद ही व्रती महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। खरना के दिन भी पवित्रता और स्वच्छता का विशेष रूप से ख्याल रखना होता है। आपको बता दें कि खरना का प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी की मदद से बनाया जाता है। वहीं कई जगह आज के दिन ही छठ का प्रसाद ठेकुआ सब भी तैयार कर लिया जाता है। शहरों में मिट्टी के चूल्हे नहीं मिलने पर गैस का इस्तेमाल भी किया जाता है बशर्ते वो नया और शुद्ध हो। 

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2022 Kharna Wishes: छठ के खरना पूजा पर परिवार और दोस्तों को ये खास संदेश भेजकर दें शुभकामनाएं

खरना पूजा विधि

खरना के दिन व्रती महिलाएं प्रात:काल स्नान कर के साफ और नया वस्त्र पहनती हैं। इसके बाद पूरा दिन व्रत रखने के बाद सूर्यास्त के बाद चूल्हे पर खरना का प्रसाद तैयार करती हैं। फिर शाम में सूर्य देव को खीर, रोटी और केले से अर्घ्य दिया जाता है। भगवान भास्कर को भोग लगाने के बाद सबसे पहले व्रती इस प्रसाद को ग्रहण करती हैं। बाद में व्रती खरना का प्रसाद परिवार के सभी सदस्यों में बांटती हैं। बता दें कि खरना के साथ महिलाओं का  36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। छठ व्रत के दौरान ब्रम्हचर्य का पालन करना होता है। इसके साथ व्रत में बिस्तर या बेड पर नहीं सोना चाहिए। व्रतियों को छठ व्रत के समय जमीन पर आसान लगाकर सोना होता है।

खरना पूजा शुभ मुहूर्त

 खरना: 29 अक्टूबर, 2022

सूर्योदय का समय: प्रात: 06 बजकर 31 मिनट पर
सूर्योस्त का समय: शाम 05 बजकर 38 मिनट पर

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2022 Thekua Recipe: छठ के प्रसाद में जरूरी होता है ठेकुआ, यहां जानिए इसे बनाने की आसान विधि

खरना के दिन इन नियमों का करें पालन

  1. खरना पूजा का प्रसाद साफ बर्तन और चूल्हे पर ही बनाएं
  2. परिवार के साथ खरना की पूजा करें
  3. व्रती के प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही प्रसाद को खाएं
  4. खरना का प्रसाद पूरे परिवार और दोस्तों में बांटना चाहिए
  5. व्रती के प्रसाद ग्रहण करते समय सभी लोग शांत रहे
  6. शुद्ध मन के खरना की पूजा करें और छठ उपवास का संकल्प लें

ये भी पढ़ें-

Chhath Puja 2022: छठ महापर्व मनाने की शुरुआत कैसे हुई, यहां जानें इसका महत्व और पौराणिक कथा

Chhath 2022 Kharna Kheer Recipe: छठ पर्व के दूसरे दिन खरना पर बनाई जाती है गुड़ की खीर, यहां जानें इसे बनाने की विधि

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म