1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dev Deepawali 2024: आज शाम घर में ऐसे मनाएं देव दीपावली, इन स्थानों पर जरूर रखें दीपक, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Dev Deepawali 2024: आज शाम घर में ऐसे मनाएं देव दीपावली, इन स्थानों पर जरूर रखें दीपक, घर में आएगी सुख-समृद्धि

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 15, 2024 11:14 am IST,  Updated : Nov 15, 2024 11:14 am IST

देव दिवाली का पावन पर्व 15 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है। इस दिन शाम के समय घर में देव दीपावली कैसे मनानी चाहिए, इसके बारे में आज हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

Dev Deepawali 2024- India TV Hindi
देव दिवाली 2024 Image Source : SOCIAL

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली का त्योहार 15 नवंबर को मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन स्नान और दान का भी बड़ा महत्व है, श्रद्धालु इस दिन गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान करके दीप दान भी करते हैं।  इसके साथ ही भगवान शिव और विष्णु की पूजा भी इस दिन की जाती है। यूं तो वाराणसी के घाट पर देव दीपावली मनाई जाती है लेकिन आप घर पर भी देव दीपावली के पावन पर्व को मना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको देव दीपावली के शुभ अवसर पर बताएंगे कि, इस दिन आपको शाम के समय घर में देव दीपावली कैसे मनानी चाहिए और किन स्थानों पर आपको दीपक जलाने चाहिए। 

देव दीपावली पर शुभ मुहूर्त 

देव दीवाली के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस दिन शाम की पूजा करने से पहले ही आपको पूजा स्थल की साथ सफाई कर लेनी चाहिए और देवी-देवताओं की मूर्ति और तस्वीरों को भी गंगाजल से स्वच्छ कर लेना चाहिए। 

ऐसे मनाएं देव दीवाली

देव दीपावली के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है इसलिए देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए आपको विधि-विधान से उनकी पूजा करनी चाहिए। आप भगवान शिव को चंदन, फूल, भांग, धतुरा, शहद आदि पूजा के दौरान अर्पित कर सकते हैं। माना जाता है कि, कार्तिक पूर्णिमा के ही दिन शिव जी ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था और इसके बाद देवताओं ने उनके स्वागत में दीप जलाकर दीपावली मनाई थी। इसीलिए शिव पूजन इस दिन बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा भी इस दिन आपको अवश्य करनी चाहिए। पूजा करने के बाद आपको घर के अलग-अलग स्थानों में दीपक जलाने चाहिए। 

इन स्थानों पर अवश्य जलाएं दीपक 

  • देव दीपावली के दिन आपको देवी देवताओं को साक्षी मानकर घर के पूजा स्थल में तो दीपक जलाना ही चाहिए, लेकिन इसके साथ ही घर के अन्य स्थानों पर भी दीपक आप जला सकते हैं। 
  • इस दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है और करियर के क्षेत्र में लाभ मिलता है। इसलिए तुलसी के पास एक दीपक अवश्य जलाएं। 
  • इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर भी आपको दीपक अवश्य जलाने चाहिए, क्योंकि मुख्य द्वार से ही देवी देवता आपके घर में प्रवेश करते हैं। 
  • देव दीपावली के दिन घर के किचन में माता अन्नपूर्णा के निमित्त दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती। 
  • इस दिन आपको घर के ईशान कोण में भी दीपक जलाना चाहिए। यह दिशा देवी-देवताओं का निवास स्थल मानी जाती है। इस दिशा में दीपक जलाने से आपको सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
  • अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए आपको देव दीपावली के दिन घर के दक्षिण कोने में दीपक जलाना चाहिए। संभव हो तो चौमुखी दीपक इस दिशा में जलाएं। 
  • घर के इन स्थानों के साथ ही आपको पीपल के पेड़ के तले एक दीपक जलाकर इस दिन आ सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में समृद्धि आती है। 
  • अगर आप श्रद्धापूर्वक ऊपर बताए गए स्थानों पर देव दीपावली के दिन दीपक जलाते हैं तो आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। देवी-देवताओं के साथ ही आपके पितृ भी प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में सुख-शांति आती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

सूर्य 16 नवंबर को करेंगे वृश्चिक में गोचर, बढ़ सकती हैं इन 4 राशियों की परेशानियां, रहें सावधान

कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों के लिए बेहद खास रहेंगे नवंबर के आखिरी 15 दिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म