1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dhanteras 2022: इन मंत्रों के साथ करें धनतेरस की पूजा, भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की जमकर बरसेगी कृपा

Dhanteras 2022: इन मंत्रों के साथ करें धनतेरस की पूजा, भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की जमकर बरसेगी कृपा

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 22, 2022 03:01 pm IST,  Updated : Oct 22, 2022 03:04 pm IST

Dhanteras 2022: धनतेरस की पूजा के समय भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। मंत्रों के उच्चारण से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है।

Dhanteras 2022- India TV Hindi
Dhanteras 2022 Image Source : FREEPIK

Highlights

  • धनतेरस के दिन विधिवत् पूजा करने के से धन, सौभाग्य के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की भी प्राप्ति होती है
  • 23 अक्टूबर की शाम 05:43 मिनट से शाम 07:19 मिनट तक शुभ की चौघड़िया रहेगी
  • धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की उपासना की जाती है

Dhanteras 2022: इस साल धनतेरस दो दिन मनाई जा रही है। 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन धनतेरस की पूजा की जाएगी। दिवाली से पहले आने वाले इस पर्व पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरि की भी उपासना की जाती है। धनतेरस के दिन विधिवत् पूजा करने के से धन, सौभाग्य के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की भी प्राप्ति होती है। साथ बिजनेस भी तरक्की होती है। धनतेरस की पूजा में मंत्रों के जाप का भी खास महत्व है। धनतेरस के दिन इन मंत्रों के जाप करने से घर में समृद्धि बनी रहती है और पैसों की कमी कभी नहीं होती। 

ये भी पढ़ें: Diwali 2022: दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल फेंके ये चीजें, वरना मां लक्ष्मी का नहीं होगा घर पर वास

धनतेरस के दिन इन मंत्रों का करें जाप

लक्ष्मी पूजा मंत्र 

 ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मीये नमः

धन्वंतरि देव मंत्र 

1.  'ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः

2. ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:

3. अमृत कलश हस्ताय सर्वभय विनाशाय सर्व रोग निवारणाय

त्रिलोकपथाय त्रिलोक नाथाय श्री महाविष्णु स्वरूप
श्री धन्वंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥

कुबेर मंत्र 

ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।

श्रीं, 3० हीं श्रीं, * हीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:.

धनतेरस शुभ मुहूर्त

23 अक्टूबर की शाम 05:43 मिनट से शाम 07:19 मिनट तक शुभ की चौघड़िया रहेगी। इसके बाद शाम 07:19 से रात 08:54 मिनट तक अमृत की चौघड़िया रहेगी। रात 08:54 मिनट से रात 10:29 मिनट तक चर की चौघड़िया रहेगी।  कुल मिलाकर धनतेरस पर शाम 05:43 मिनट से रात 10:30 मिनट तक ख़रीदारी का शुभ ही शुभ मुहूर्त है। इस दौरान आप खरीरददारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 

Dhanteras 2022: धनतेरस क्यों मनाया जाता है? यहां जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा और पूजा विधि

Diwali 2022: दिवाली की पूजा इस शुभ मुहूर्त में करें, धन की देवी मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा दृष्टि

Chhath 2022 Kharna Kheer Recipe: खरना पर गुड़ की खीर का लगाया जाता है भोग, यहां जाने रेसिपी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म