Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। यह दिन हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन ही हनुमान जी का जन्म हुआ था। बजरंगबली को पवनपुत्र, अंजनीसुत, केसरीनंदन और संकटमोचन भी कहा जाता है। पवनपुत्र हनुमान की उपासना करने से सभी संकट और बाधा दूर हो जाता है। हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां रुद्र अवतार माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा से विशेष रूप से शक्ति, साहस और रक्षा का आशीर्वाद मिलता है। इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाया जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को क्या-क्या चढ़ाना चाहिए।
हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को क्या-क्या चीजें चढ़ाएं
- सिंदूर और चमेली का तेल
- लाल, पीला या केसरिया रंग का चोला
- तुलसी की माला
- गुलाब फूल की माला
- पान का बीड़ा (इसमें चूना, सुपारी या तंबाकू नहीं होना चाहिए)
- इत्र
- जनेऊ
- घी का दीपक
हनुमान जी को भोग में ये चीजें चढ़ाएं
- बूंदी के लड्डू
- बूंदी
- बेसन के लड्डू
- इमरती
- बेसन या बूंदी के लड्डू
- गुड़ और चना
- चूरमा
- खीर
- केला
- नारियल
तुलसी के बिना अधूरी है पूजा
हनुमान जी की पूजा में तुलसी दल जरूर रखें। इसके साथ ही हनुमान जयंती के दिन आप जो भी भोग तैयार कर रहे हैं उसमें तुलसी का पत्ता जरूर रखें। तुलसी के बिना बजरंगबली का भोग पूरा नहीं होता है। माना जाता है कि हनुमान जी को तुलसी दल चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को तुलसी की माला भी जरूर चढ़ाएं।
सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है
हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने के पीछे कि मान्यता है कि एक बार मां सीता सिंदूर लगा रही थी जिसे देखकर बजरंगबली ने उनसे पूछा कि आप ये क्यों लगा रही हैं तब मां सीता ने कहा इससे दशरथ नंदन की आयु लंबी होगी तब हनुमान जी ने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया था। हनुमान जी की भक्ति और समर्पण देखकर प्रभु श्री राम उनसे अत्यंत प्रसन्न हुए और कहा कि जो भी भक्त तुम्हें सिंदूर चढ़ाएगा उसकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होंगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: