1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holi 2023: होली पर इन देवी देवताओं की करें उपासना, जीवन में सब होगा मंगल ही मंगल

Holi 2023: होली पर इन देवी देवताओं की करें उपासना, जीवन में सब होगा मंगल ही मंगल

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 04, 2023 11:39 am IST,  Updated : Mar 04, 2023 11:41 am IST

Holi 2023: इस साल 8 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस मौके पर आप इन देवी-देवताओं की अराधना कर के विशेष फलों की प्राप्ति कर सकते हैं।

Holi 2023- India TV Hindi
Holi 2023 Image Source : FREEPIK

Holi 2023: हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्वों में से एक होली का त्यौहार आने में अब बस चंद दिन ही बाकी है। 8 मार्च को पूरा देश रंग और गुलाल में रंगा हुआ नजर आएगा। भारत के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तरीके से होली मनाई जाती है। अन्य त्यौहारों की तरह होली में भी भगवान की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। सबसे पहले अपने ईश्वर को गुलाल लगाया जाता है उसके बाद ही आपस में रंग खेला जाता है। कहते हैं कि होली के दिन विधिवत इन देवी-देवताओं की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि होली पर किन देवी-देवातओं की अराधना कर के सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद पा सकते हैं। 

राधा-कृष्ण

होली का त्यौहार कृष्ण-राधा की पूजा के बिना अधूरा माना जाता है। होली के मौके पर मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज में होली की धूम रहती है। यहां की होली देखने के लिए दूर-दूर से भक्तगण मथुरा पहुंचते हैं। कहते हैं कि होली पर राधा-कृष्ण की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती हैं। साथ ही परिवार में प्रेम का संचार होता है और दांपत्य जीवन भी सुखमय रहता है। 

विष्णु-लक्ष्मी जी

होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। कहते हैं कि विष्णु भक्त प्रह्लाद को जलाने के लिए होलिका उन्हें गोद में लेकर अग्नि में बैठी थी लेकिन प्रह्लाद सुरक्षित बाहर निकल आए और होलिका भस्म हो गई। होली का पर्व विष्णु जी के नरसिंह अवतार से जुड़ी हुई है। ऐसे में होली के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना काफी फलदायी माना जाता है। 

भगवान शिव की पूजा

होली के मौके पर शिव की नगरी काशी में भक्तगण रंग-गुलाल के साथ चिताओं की राख से भी होली खेलते हैं। इस परंपरा को 'मसाने की होली' कहा जाता है, जिसे लेकर मान्यता है कि भगवान शिव शंकर भूत-प्रेत, पिशाचों के साथ मसान में होली खेलने आते हैं। यही वजहर है कि होली में महादेव की अराधना का विधान है। शिव जी की पूजा से सभी दुख-तकलीफों से मुक्ति मिलती है और घर में खुशहाली आती है।

धन की देवी लक्ष्मी की अराधना

होली में माता लक्ष्मी की पूजा का भी खास महत्व है। होली के दिन देवी लक्ष्मी की उपासना से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इतना ही नहीं घर में पैसों की तंगी कभी भी नहीं होती है। तो होली पर देवी लक्ष्मी की विधिवत पूजा जरूर करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Holika Dahan 2023 Upay: होलिका दहन की राख से करें ये उपाय, बदल सकती है आपकी तकदीर, लक्ष्मी जी भी खटखटाएंगी घर का दरवाजा!

Holi 2023: होलिका दहन की पूजा इस विधि के साथ करें, नोट कर लें पूजा की सामग्री की लिस्ट

होलिका दहन के दिन बस करें ये काम, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी, मां लक्ष्मी जमकर बरसाएंगी कृपा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म