1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth 2023 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा इन चीजों के बिना है अधूरी, नोट कर लें पूजा सामग्री की लिस्ट, जानें चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2023 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा इन चीजों के बिना है अधूरी, नोट कर लें पूजा सामग्री की लिस्ट, जानें चांद निकलने का समय

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 29, 2023 11:51 am IST,  Updated : Oct 29, 2023 11:57 am IST

Karwa Chauth 2023: शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। कहते हैं कि विधि-विधान के साथ करवा चौथ की पूजा करने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। तो आइए जानते हैं कि करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या पूजा सामग्री को शामिल करना जरूरी होता है।

Karwa Chauth 2023 - India TV Hindi
Karwa Chauth 2023 Image Source : INDIA TV

Karwa Chauth 2023 Puja Samagri List: इस साल 1 नवंबर को सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का निर्जला व्रत रखेंगी। पति-पत्नी के प्यार का प्रतीक इस पर्व को लेकर लोगों में गहरी मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक करवा चौथ के दिन उपवास रखने से पति की आयु लंबी होती है और दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं पूरा दिन बिना अन्न और जल के रहती हैं। व्रती महिलाएं रात में चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत में चंद्रमा की पूजा के अलावा करवा माता, भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और कार्तिकेय जी की उपासना की जाती है। करवा चौथ का व्रत करवा और इन पूजा सामग्री के बिना अधूरी मानी जाती है। ऐसे में अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं तो पूजा में इन चीजों को जरूर शामिल करें। 

करवा चौथ पूजा सामग्री लिस्ट

करवा और ढक्कन (मिट्टी या तांबा), छलनी, कांस की तीलियां, पानी का लोटा, मिठाई, दीपक, मिट्टी की पांच डेलियां, सिंदूर, अक्षत, रोली, मौल, कुमकुम, देसी घी,चावल, फूल, फल, चंदन, सुहाग का सामान (16 श्रृंगार का सामान), पका हुआ भोजन, हलवा, आठ पूरियों की अठावरी, कच्चा दूध, नारियल, पान, व्रत कथा की किताब, करवा माता की तस्वीर, ड्राई फ्रूट्स, कपूर, रूई की बाती, अगरबत्ती-धूप, हल्दी, दही, इत्यादि।

करवा चौथ के दिन इतने बजे दिखेगा चांद

आपको बता दें कि करवा चौथ की पूजा चांद को देखे बिना पूरी नहीं मानी जाती है। इस व्रत में चांद की पूजा का विशेष महत्व है। चांद के निकलने के बाद और अर्घ्य देने के बाद ही करवा चौथ व्रत का पारण किया जाता है। चांद की पूजा के बाद व्रती महिलाएं अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। इस बार करवा चौथ का चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 15 मिनट का बताया जा रहा है। वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ेें-

Karwa Chauth 2023: कैसे शुरू हुआ करवा चौथ का व्रत? कौन थीं मां करवा, आइये जानते हैं इसकी पौराणिक कथा

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर बन रहा है 'महासंयोग', इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

करवा चौथ पर भूलकर भी न पहनें इस रंग के कपड़े, होगा घोर अपशकुन; सुहाग पर छाएंगे संकट के बादल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म