Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth 2023: अगर आपकी शादीशुदा जिंदगी में घुल गई है कड़वाहट तो आज जरूर आजमाएं ये आसान से उपाय, जीवनसाथी से मिलने लगेगा भरपूर प्यार

Karwa Chauth 2023: अगर आपकी शादीशुदा जिंदगी में घुल गई है कड़वाहट तो आज जरूर आजमाएं ये आसान से उपाय, जीवनसाथी से मिलने लगेगा भरपूर प्यार

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Vineeta Mandal Published : Nov 01, 2023 06:00 am IST, Updated : Nov 01, 2023 06:16 am IST

Karwa Chauth 2023 Remedies: आज सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस दिन कुछ विशेष उपायों को करवे से वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं। तो आइए जानते हैं आज कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।

Karwa Chauth 2023 Upay- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Karwa Chauth 2023 Upay

Karwa Chauth 2023 Upay: कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत किया जाता है और चांद देखकर व्रत का पारण किया जाता है। लिहाजा आज करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। बता दें कि आज चन्द्रोदय रात 8 बजे होगा। करवाचौथ के इस व्रत को करक चतुर्थी या शरथ चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। आज भगवान शिव, गणेश जी और स्कंद, यानि कार्तिकेय के साथ बनी गौरी के चित्र की सभी उपचारों के साथ पूजा की जाती है। आज व्रत करने से जीवन में पति का साथ हमेशा बना रहता है, सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए आज कौनसे उपाय करने चाहिए। लेकिन उससे पहले आपको ये भी बता दें ककि आज करवाचौथ के साथ ही संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी किया जाएगा। इस व्रत में भगवान गणेश की पूजा का विधान है।

  1. अगर आप चाहती हैं कि आपके जीवन में सुख-सौभाग्य तथा धन-धान्य की प्राप्ति हो तो आज एक कोरा कागज लेकर उस पर लाल पेन से अपना और अपने पति का नाम लिखिये। अब उस कागज के साथ ही पांच कौड़ियां और 5 साबुत हल्दी एक सफेद कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और उसे अपनी अलमारी में रख लें।

  2. अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने प्यार में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज आपको प्रेमवर्द्धक यंत्र का ये उपाय करना चाहिए। आज सबसे पहले भोजपत्र पर केसर की स्याही से प्रेमवर्द्धक यंत्र बनाना चाहिए। प्रेम वर्द्धक यंत्र की फोटो हम आपको अपनी टी.वी स्क्रीन पर दिखा रहे हैं। आपको ठीक ऐसा ही यंत्र बनाना है। एक बार फिर से बता दूंएक भोजपत्र लेकर, उस पर केसर की स्याही से नौ बराबर खाने, यानि तीन कॉलम में तीन-तीन खाने बनाएं और क्रम से पहले कॉलम में 21, 26 और 2 लिखें। फिर दूसरे कॉलम में 28, 24 और 27 लिखें। फिर तीसरे कॉलम में 23, 22 और 10 लिखें। इस प्रकार आपको यंत्र बनाना है, लेकिन अगर आपके पास भोजपत्र आदि न हो तो आप सफेद कोरे कागज पर

  3. लाल पेन से भी यंत्र बना सकते हैं। इस प्रकार यंत्र बनाने के बाद उस भोजपत्र या कागज को रूई में लपेटकर, चमेली के तेल वाले दीपक में जला दें। ऐसा आपको सात बार करना है, यानि पहले एक बार यंत्र बनाना है, फिर रूई में लपेटकर चमेली के तेल वाले दीपक में जला देना है। फिर दूसरी बार भी यही प्रक्रिया दोहरानी है। इसी तरह आपको लगातार सात बार करना है।

  4. अगर आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो आज एक पीले कपड़े की पोटली में एक पानी वाला जटादार नारियल और थोड़ा-सा गुड़ लेकर बांध दीजिये और अपने पति के ऊपर से 6 बार क्लॉक वाइज और 1 बार एंटी क्लॉक वाइज वारकर बहते पानी में प्रवाहित कर दीजिए ।

  5. अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए आज गाय माता को रोली का तिलक लगाएं और दोनों हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लें। साथ ही गाय माता को भीगी हुई चने की दाल का भोग लगाएं और हल्दी लगी हुयी लाल और सफेद मोती की माला पहनाएं।

  6. अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो आज दुर्गा चालीसा का पाठ करें। साथ ही देवी मां के मन्दिर में श्रृंगार की चीज़ें चढ़ाएं और उनका आशीर्वाद लें।

  7. अगर आप अपने रिश्तों में मधुरता लाना चाहते हैं, तो आज तुलसी के पौधे पर चुनरी चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।

  8. अगर आप परिवार का प्रेम और सहयोग पाना चाहते हैं, तो आज हल्दी की पांच गांठे लेकर श्री गणेशाय नम: मंत्र बोलते हुए श्री गणेश भगवान को अर्पित करें।

  9. अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं तो आज शिव जी और मां गौरी की पूजा करें और अपने लवमेट को लाल रंग का कोई कपड़ा गिफ्ट करें।

  10. अगर आप अपने जीवनसाथी की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाये रखना चाहते हैं, तो आज श्री गणेश भगवान को घी और गुड़ का भोग लगाएं। साथ ही उनके इस मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है- 'वक्र तुण्डाय हुं' इसके अलावा अपने जीवनसाथी को 3 मुखी रुद्राक्ष पहनाएं।

  11. अगर आप अपने मन की किसी विशेष इच्छा को पूरा करना चाहते हैं, तो आज शिव-गौरी और गणेश जी की पूजा के समय थोड़ी हल्दी की गांठ को पानी की सहायता से पीस लें और उससे पूजा स्थल पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। फिर बची हुई हल्दी से अपने मस्तक पर तिलक लगाएं।

  12. अगर जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार की अनबन चल रही है, तो मतभेद को दूर करने के लिए और आपसी प्यार को बढ़ाने के लिए आज 11 गोमती चक्र लेकर उन्हें लाल सिंदूर से रंगकर एक डिब्बी में डालकर घर में कहीं छुपाकर रख दें।

  13. अगर आपके पति को बहुत ज्यादा गुस्सा आता हो, वे बहुत ज्यादा गुस्सैल हों, तो उनका गुस्सा काबू में करने के लिए आज एक पीले कपड़े की पोटली बनाकर, उसमें एक पानी वाला जटादार नारियल, 7 गोमती चक्र और थोड़ा-सा गुड़ लेकर उस पोटली को बांध दें और सोते समय अपने पति के ऊपर से 7 बार क्लॉक वाइज और 1 बार एंटी क्लॉक वाइज वार कर, अगले दिन बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

November 2023 Vrat Tyohar List: दिवाली से लेकर महापर्व छठ और कार्तिक पूर्णिमा तक, नवंबर में आएंगे ये प्रमुख त्यौहार और व्रत, यहां देखें फेस्टिवल कैलेंडर

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर चांद का दीदार न हो तो कैसे करें व्रत का पारण, यहां जानिए कैसे होगी पूजा पूरी

Karwa Chauth 2023 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा इन चीजों के बिना है अधूरी, नोट कर लें पूजा सामग्री की लिस्ट, जानें चांद निकलने का समय

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement