1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. इस वृक्ष की पूजा करते ही दौड़ी आएंगी मां लक्ष्मी, गृहस्थ जीवन हो जाएगा खुशहाल

इस वृक्ष की पूजा करते ही दौड़ी आएंगी मां लक्ष्मी, गृहस्थ जीवन हो जाएगा खुशहाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 16, 2023 09:30 pm IST,  Updated : Nov 16, 2023 09:30 pm IST

शास्त्रों में इस पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानि जिस घर में ये पौधा लगाया जाता है वहां लक्ष्मी जी का आगमन होता ही है और घर से दुःख दरिद्रता दूर होती है।

keep tulsi plants in your house- India TV Hindi
keep tulsi plants in your house Image Source : FREEPIK

अगर आपके घर में भी दुःख दरिद्रता का निवास है। गृहस्थ जीवन में तनाव चल रहा है। चारों तरफ से बुरी खबर आ रही है। मन व्याकुल है तो ऐसी स्थिति में आपको अपने घर में पूजा पाठ के अलावा एक और चीज़ करनी चाहिए। आप अपने घर में तुलसी का पेड़ लगाएं। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे की बहुत ज़्यादा मान्यता है। हमारे घर आँगन में इस वृक्ष की पूज की जाती है। तुलसी का पौधा घर की ऊर्जा के लिए काफी शुभ माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर यह पौधा घर में एक सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत लेकर आता है और घर से नेगेटिविटी को दूर करता है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे पर माँ लक्ष्मी विराजमान होती हैं। इसे घर में लगाने से घरेलू कलह दूर होता है और सुख-स्मृद्धि की बरसात होती है। शास्त्रों में तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानि जहां पर तुलसी होती है वहां लक्ष्मी जी का आगमन होता ही है। यह एक अद्भुत औषधिय पौधा है।

तुलसी का पौधा लगाने से बढ़ती है पॉजिटिव ऊर्जा

भारत के लगभग हर घर में आपको यह पौधा मिल जाएगा। आपने अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा लगा देखा होगा। तुलसी का पौधा घर में लगाने से निगेटिव ऊर्जा नष्ट होती है और पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ती है। तुलसी का पौधा घर में आने वाली विपत्ति को रोकने के साथ-साथ रोगों के नाश के लिए भी एक अच्छा उपाय है। साथ ही यह परिवार की आर्थिक स्थिति के लिए भी शुभ होती है।  तुलसी का पौधा घर में होने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है।

keep tulsi plants in your house
Image Source : FREEPIKkeep tulsi plants in your house

तुलसी की परिक्रमा करना तीर्थ समान

सुबह उठकर तुलसी का दर्शन करना शुभ माना जाता है और इससे व्यक्ति को सभी तीर्थों के समान फल मिलता है। तुलसी को हमारे शास्त्रों में सुन्दरता, सुख, और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। तुलसी के बीज को साथ में रखने से धन, समृद्धि और धार्मिक उन्नति की भी प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें-

Mangal Gochar 2023: आज मंगल करने जा रहे हैं गोचर, जानिए किस राशि पर क्या होगा असर

Chhath Puja 2023: नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व छठ, जान लीजिए इस दिन का क्या है विशेष महत्व

Surya Gochar 2023: छठ से पहले सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव, जानें अपनी राशि का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म