1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mahashivratri 2025: 26 फरवरी को रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जानें रात्रि चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2025: 26 फरवरी को रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जानें रात्रि चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 10, 2025 06:08 pm IST,  Updated : Feb 10, 2025 06:10 pm IST

Mahashivratri 2025 Date Muhurat: महाशिवरात्रि का त्यौहार फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। यही वो पावन तिथि है जब भगवान शिव और मां गौरी शादी के बंधन में बंधे थें। तो आइए जानते हैं महाशिवरात्रि की पूजा मुहूर्त के बारे में।

महाशिवरात्रि 2025- India TV Hindi
महाशिवरात्रि 2025 Image Source : INDIA TV

MahaShivratri Vrat 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का त्यौहार प्रमुख व्रत-पर्व में से एक माना जाता है। पूरे देश में शिवरात्रि की खास धूम देखने को मिलती है। काशी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात निकाली जाती है। बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भक्तगण उपवास रखकर महादेव और मां गौरी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा करने से उन्हें मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। बता दें कि महाशिवरात्रि की पूजा दिन के साथ ही रात में भी की जाती है। ब्रह्म मुहूर्त की तरह ही महाशिवरात्रि की रात्रि पहर की पूजा भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। तो आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन रात्रि चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। 

महाशिवरात्रि 2025 व्रत डेट 

इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी 2025 को रखा जाएगा। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। चतुर्दशी तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। शिवरात्रि का व्रत करने से जहां वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि का व्रत करने से महादेव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। बता दें कि महाशिवरात्रि व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। 

महाशिवरात्रि चार प्रहर पूजा 

बता दें कि महाशिवरात्रि की पूजा रात्रि के समय एक या चार बार की जा सकती है।  रात्रि के चार प्रहर होते हैं और हर प्रहर में शिव पूजा की जा सकती है। महाशिवरात्रि के दिन प्रथम प्रहर रात्रि पूजा शाम 06 बजकर 43 मिनट से रात 09 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। दूसरा प्रहर रात्रि पूजा रात 09 बजकर 31 मिनट से 27 फरवरी को मध्यरात्रि 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। तीसरा प्रहर रात्रि पूजा 27 फरवरी को मध्यरात्रि 12 बजकर 51 मिनट से भोर 3 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वहीं चौथा प्रहर रात्रि पूजा 27 फरवरी को भोर 3 बजकर 55 मिनट से सुबह 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Navratri 2025: इस साल कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? यहां जानिए सही डेट और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की पूजा करते समय इन मंत्रों का करें जाप, पूरी होगी सभी मनोकामना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म