1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mangal Gochar 2022: मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इस 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मिलेगा लाभ ही लाभ

Mangal Gochar 2022: मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इस 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मिलेगा लाभ ही लाभ

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Sushma Kumari
 Published : Oct 15, 2022 04:15 pm IST,  Updated : Oct 15, 2022 05:04 pm IST

Mangal Gochar 2022: ज्योतिष चिराग दारुवाला से जानिए कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां जिनके लिए यह गोचर फलदायी रहने वाला है साथ ही जानिए किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Mangal Gochar 2022- India TV Hindi
Mangal Gochar 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मेष राशि वालों के लिए गोचर मिलाजुला रहेगा।
  • वृषभ राशि व्यर्थ विवादों से दूर ही रहें।

Mangal Gochar 2022: मंगल ग्रह वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में भ्रमण करते हुए ये 30 अक्टूबर को वक्री होंगे और पुनः 13 नवंबर की रात्रि को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी राशि पर वक्री अवस्था में गोचर करते हुए ये 13 जनवरी की सुबह  को फिर मार्गी होंगे और 12 मार्च को पुनः मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण ज्योतिष चिराग दारुवाला से जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि
Image Source : INDIA TVमेष राशि

मेष राशि के लिए गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला और कई अप्रत्याशित परिणामों का सामना देगा। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म और आध्यात्म कार्य में रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति और पराक्रम के बल पर विकट परिस्थितियों परभी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।

वृषभ राशि

इन राशि के लिए गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। पारिवारिक कलह के कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्या से सावधान रहें। इस अवधि के दौरान किसी के साथ भी धन की लेन देन न रखें। अपनी इच्छा और आवेश पर नियंत्रण रखते हुए योजनाओं को भी गोपनीय रखेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। व्यर्थ विवादों से दूर ही रहें। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि

गोचर करते हुए मंगल मिथुन राशि वाले जातकों को ऊर्जावान तो बनाएंगे लेकिन संघर्ष ही अधिक कराएंगे। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से दूर रहें। आय के साधन बढ़ेंगे और पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति होगी। लिए गए निर्णय से कार्यक्षेत्र पर आपकी सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी यह गोचर लाभदायी रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए गोचर करते हुए मंगल अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों तथा संबंधियों से अशुभ समाचार प्राप्त होंगे। जमीन जायदाद का क्रय करना चाह रहे हों तो उस- दृष्टि से ग्रह गोचर शुभ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में होंगे। 

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो आपको मनचाही सफलता हासिल प्राप्त करवा सकता है। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। व्यापार की दिशा में किया गया प्रयास सफल रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बनव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। शासन सत्ता और राजनीति में अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। सरकारी विभागों में भी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थी विदेश जाना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर और लाभदायक रहेगा। 

तुला राशि

मंगल का प्रभाव इन जातकों के लिए काफी मिलाजुला और अप्रत्याशित परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति और साहस के बल पर जटिल परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। धर्म और अध्यात्म कार्य के प्रति रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का अनुकूल परिणाम आएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
Image Source : INDIA TVवृश्चिक राशि

मंगल गोचर का प्रभाव उतार-चढ़ाव अधिक लाएगा विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में भी झगड़े विवाद से बचे। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। पैतृक जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। पारिवारिक जिम्मेदारिया बढ़ेगी। 

धनु राशि

धनु राशि के लिए गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव शादी-विवाह से संबंधित मामलों में थोड़ा और विलंब लाएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य पूर्ण होंगे। ससुराल पक्ष से कुछ मनमुटाव बढ़ सकता है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है। परिवार में शांति बनी रहेगी। 

मकर राशि

मकर राशि
Image Source : INDIA TVमकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए मंगल गोचर बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। किसी नए कार्य का आरम्भ करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह फल अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा विशेष करके,विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए ओर प्रयास करने होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में भी सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग है ।

मीन राशि

मीन राशि
Image Source : INDIA TVमीन राशि

मंगल गोचर मीन राशि के जातकों के लिए कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों  का सामना करवाएंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। संबंधियों से अशुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं  पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करने से बचें। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या हो सकती है तो थोड़ी सावधानी बरते।

श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 

ये भी पढ़ें - 

Morning Tips: सुबह उठकर रोज करें ये काम, खुश होगी माता लक्ष्मी बरसेगी खास कृपा

Guru Margi 2022: इस दिन देवगुरु बृहस्पति होंगे मार्गी, इन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

Ahoi Ashtami 2022: संतान की लंबी आयु के लिए इस दिन रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म