1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. मंगलवार के दिन जरूर करें ये उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम, धन-संपत्ति में भी होगी जबरदस्त वृद्धि

मंगलवार के दिन जरूर करें ये उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम, धन-संपत्ति में भी होगी जबरदस्त वृद्धि

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 27, 2022 07:44 am IST,  Updated : Dec 27, 2022 08:08 am IST

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ बजरंगबली की कृपा भी प्राप्त होती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज के दिन क्या-क्या उपाय करें।

Tuesday, Upaay- India TV Hindi
मंगलवार उपाय Image Source : FREEPIK

Mangalwar Ke Upay: आज पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 28 मिनट तक वज्र योग रहेगा। वज्र का अर्थ होता है कठोर। इस योग में वाहन आदि नहीं खरीदे जाते हैं अन्यथा उससे हानि या दुर्घटना हो सकती है। इस योग में सोना खरीदने पर चोरी हो जाता है और यदि कपड़ा खरीदा जाए तो वह जल्द ही फट जाता है या खराब निकलता है। मंगलवार का दिन बजरंगबली का होता है। ऐसे में आज के दिन कुछ उपाय अपनाने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

मंगलवार के दिन करें ये उपाय

  1. आज के दिन आपको मंगल के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंगल का मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:'। आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपका उधार पर दिया हुआ पैसा आपको जल्द ही वापस मिलेगा।
  2. आज आपको सुबह स्नान आदि के बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके करियर में आ रही दिक्कते जल्द ही खत्म होंगी और आपको जल्द ही एक अच्छी जॉब भी मिलेगी।
  3.  एक मुट्ठी मसूर की दाल लें और उसे अपने जीवनसाथी के हाथों से सात बार स्पर्श कराएं। स्पर्श कराने के बाद उस मसूर की दाल को किसी साफ बहते जल में प्रवाहित कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंधों की खुशहाली में आ रही अड़चनें अपने आप दूर हो जाएंगी।
  4. आज के दिन आपको शाम के समय दिन छिपने के बाद भगवान शिव के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ नम: शिवाय'। आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपका अटका हुआ काम जल्द ही पूरा होगा।
  5.  अगर आप पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनाए रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको हनुमान जी को शहद का भोग लगाना चाहिए। साथ ही इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 'ऊँ हं हनुमनते नमः'
  6. अगर आप अपने बच्चे के विवेक को जागृत रखना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद अपने बच्चे के साथ हनुमान मंदिर जाएं। वहां जाकर हनुमान जी के आगे दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करें। फिर भगवान के बायें पैर से सिंदूर लेकर अपने बच्चे के माथे पर लगाएं और घर वापस आ जायें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चे का विवेक हमेशा जागृत रहेगा।
  7. आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद शिव मन्दिर जाना चाहिए और वहां जाकर शिवलिंग पर दूध मिला हुआ जल अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी जिंदगी में नयापन आएगा। साथ ही आपका जोश और होश दुरुस्त रहेगा।
  8. अगर आपको हर वक्त किसी न किसी चीज का भय बना रहता है तो आज के दिन हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति के आगे आसन बिछाकर बैठ जायें। अब अपने सामने एक लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर थोड़ी-सी मसूर की दाल रखें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। पाठ करने के बाद उस कपड़े पर रखी दाल को मन्दिर में दे दें और उस लाल कपड़े को अपने पास रख लें।
  9. आज के दिन सुबह स्नान करने के बाद सवा किलो चावल लें और उसे शिव मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ के चरणों में अर्पित कर दें। साथ ही भगवान को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन इस उपाय को करने से आपकी धन-सम्पदा में खूब बढ़ोतरी होगी।
  10. अगर जीवन में खुशहाली पाना चाहते हैं या अपनी जिंदगी को ताजगी से भर देना चाहते हैं तो आज के दिन शमी के वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाएं और दोनों हाथ जोड़कर वृक्ष को प्रणाम करें। साथ ही आज पूरा दिन में आपको जब भी मौका मिले तो ढोल या मृदंग पर बजाया गया संगीत जरूर सुनें। अगर आपको खुद बजाना आता है, तो आज जरूर बजायें।
  11. अगर आप बल, बुद्धि की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आज के दिन केसरिया सिंदूर लेकर उसमें थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाएं। अब उस सिंदूर को हनुमान जीके मंदिर में जाकर किसी पुजारी को दे आयें। अगर उस मंदिर में पुजारी आदि न हो तो स्वयं हनुमान जी को सिंदूर लगा दें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

वास्तु टिप्स: होटल का मुख्य द्वार इस दिशा में बनवाएं, होगा लाभ ही लाभ

वास्तु टिप्स: होटल या रेस्टोरेंट बनवाने से पहले ये बातें जरूर जान लें, होगा बड़ा फायदा, कमाएंगे लाखों

अगर गले में देवी-देवताओं के लॉकेट पहनते हैं तो हो जाएं सावधान, वरना पछताएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म