1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी दूर कर देंगे आपके सारे दुख बस मंगलवार के दिन करें सिंदूर का ये सरल उपाय

Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी दूर कर देंगे आपके सारे दुख बस मंगलवार के दिन करें सिंदूर का ये सरल उपाय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Apr 10, 2023 08:10 pm IST,  Updated : Apr 10, 2023 08:10 pm IST

Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन विशेष रूप से हनुमान जी को पूजा जाता है। ऐसे में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कौन-से खास उपाय करके आप अपने कार्यों में सफलता पा सकते हैं।

Mangalwar Ke Upay- India TV Hindi
Mangalwar Ke Upay Image Source : INDIA TV

Mangalwar Ke Upay: 11 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि 11 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। फ़िलहाल षष्ठी तिथि चल रही है। 11 अप्रैल की शाम 5 बजकर 53 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। यदि कोई मंगलदायक कार्य करने जा रहे हैं तो वरियान योग में करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। हालांकि इस योग में किसी भी प्रकार से पितृ कर्म नहीं करते हैं। साथ ही 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 12 अप्रैल दोपहर पहले 11 बजकर 59 मिनट तक सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। 

हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन विशेष रूप से हनुमान जी को पूजा जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करना काफी लाभदायक होता है। ऐसे में आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कौन-से खास उपाय करके आप अपने कार्यों में सफलता पा सकते हैं और व्यापार में चल रही मंदी को दूर कर सकते हैं। 

  1. अगर आप कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में अपने आपको आर्थिक समस्याओं से घिरा पाते हैं और अब इस स्थिति से जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं, तो अपनी डांवाडौल आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए आज के दिन आपको हनुमान जी के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए।  मंत्र है- 'ऊँ हं हनुमते नमः।'  ऐसा करने से भी आपकी डांवाडौल आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। 
  2. अगर आपको हर वक्त किसी न किसी चीज़ का भय बना रहता है तो इस दिन हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति के आगे आसन बिछाकर बैठ जायें। अब अपने सामने एक लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर थोड़ी-सी मसूर की दाल रखें।  इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें।  पाठ करने के बाद उस कपड़े पर रखी दाल को मन्दिर में दे दें और उस लाल कपड़े को अपने पास रख लें। ये उपाय करने से आपको किसी चीज़ का भय नही रहेगा।
  3. अगर आपको अपने किसी काम को करने में कोई परेशानी आ रही है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है तो इस दिन एक मौली, यानी कलावा लेकर हनुमान जी के मन्दिर जायें और वहां जाकर उस मौली को हनुमान जी के चरणों में रख दें। अब भगवान के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं। उसके बाद वहां रखी मौली में से एक लंबा सा धागा निकालकर अपने हाथ की कलाई में बांध लें और बाकी बची हुई मौली को वहीं मन्दिर में ही रखा रहने दें। ऐसा करने से आपके काम में आ रही परेशानी दूर होगी। 
  4. अगर आप अपने परिवार की खुशियां बरकरार रखना चाहते हैं तो इस दिन स्नान आदि के बाद थोड़े-से चमेली के फूलों को इकट्ठा करें। अब उन चमेली के फूलों की माला बनाएं और हनुमान जी के मन्दिर में जाकर भगवान को वो माला अर्पित करें। साथ ही अपने परिवार की खुशियों की दुआ करते हुए एक धूपबत्ती भी जलाएं। ऐसा करने से आपके परिवार की खुशियां हमेशा बरकरार रहेंगी। 
  5. अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं या अपनी जिन्दगी में प्यार की बयार को बनाए रखना चाहते हैं तो इस दिन आपको मंगल के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:।' ऐसा करने से लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। 
  6. अपने घर की सुख-समृद्धि के लिए, अपने परिवार को हर बुरी नजर से बचाए रखने के लिए इस दिन आपको एक छोटा-सा मिट्टी का बर्तन लेना चाहिए। अब उस बर्तन में शहद डालना चाहिए और उसके ऊपर ढक्कन लगाना चाहिए। इस प्रकार मिट्टी के बर्तन में शहद डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर हनुमान जी के मन्दिर में रख आयें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आएगा।
  7. अगर आप अपनी संतान को जीवन में अचानक आने वाली समस्याओं से बचाए रखना चाहते हैं, तो इस दिन आपको लाल रंग की चादर लेकर, उसे अपनी संतान के हाथों से स्पर्श कराकर किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी संतान जीवन में अचानक आने वाली समस्याओं से बची रहेगी। 
  8. अगर आप परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल जल्द से जल्द निकालना चाहते हैं, तो इस दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। साथ ही उनके सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपकी पारिवारिक समस्या का हल जल्द से जल्द निकल जाएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

 ये भी पढ़ें - 

Samudrik Shastra: इस पैर का फड़कना होता है बेहद अशुभ, किसी बड़ी मुसीबत के आने का देते हैं संकेत

वास्तु टिप्स: वास्तु के इन उपायों को अपनाने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा, बस इस बात का रखें खास ध्यान

वास्तु टिप्स: होटल में भंडार घर और डाइनिंग हॉल की गलत दिशा आपको बना देगा कंगाल!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म