1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Masik Durga Ashtami 2024: 14 जून को रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

Masik Durga Ashtami 2024: 14 जून को रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 13, 2024 02:53 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 02:53 pm IST

Masik Durga Ashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन उपवास करने और माता रानी की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर-परिवार पर माता रानी की कृपा के लिए दुर्गाष्टमी के दिन इन मंत्रों का भी जाप जरूर करें।

Masik Durga Ashtami 2024- India TV Hindi
Masik Durga Ashtami 2024 Image Source : INDIA TV

Masik Durga Ashtami Vrat 2024: हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखने का विधान है। इस दिन माता दुर्गा की उपासना की जाती है। दुर्गाष्टमी का व्रत रखने से माता रानी भक्तों के सभी दुख-दर्द, पीड़ा, भय और संकट को दूर देती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दुर्गाष्टमी के दिन उपवास करने और विधिपूर्वत पूजा-अर्चना करने से मां अंबे की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्येष्ठ माह में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 14 जून 2024 को रखा जाएगा।

मासिक दुर्गा अष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ- 13 जून 2024 को रात 8 बजकर 03 मिनट से
  • ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त- 14 जून 2024 को रात 10 बजकर 33 मिनट पर
  • मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत तिथि- 14 जून 2024

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा के इन मंत्रों का करें जाप

  1. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

  2. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

  3. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

  4. या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का महत्व

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता रानी की पूजा उपासना करने से समस्त कष्टों का जल्द निवारण होता है। साथ ही मां भगवती सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं और सदैव अपने भक्तों की रक्षा भी करती हैं। कहते हैं कि इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो भी भक्त मां दुर्गा की आराधना करता है, देवी मां की कृपा से उसकी सारी मनोकामना पूरी होती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस दिन इन मंत्रों का जरूर करें जाप, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

Nirjala Ekadashi 2024 Puja Samagri List: निर्जला एकादशी व्रत की पूजा इन चीजों के बिना है अधूरी, नोट कर लीजिए संपूर्ण सामग्री लिस्ट

क्या होता है नाड़ी दोष? वर-वधु की कुंडली में इसका होना वैवाहिक जीवन के लिए क्यों है खराब, जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म