1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Guru Pushya Yog 2023: साल 2024 से पहले बन रहा है गुरु पुष्य योग, इन शुभ कार्यों को करने से जीवन भर बनी रहेगी धन-संपदा अगाध

Guru Pushya Yog 2023: साल 2024 से पहले बन रहा है गुरु पुष्य योग, इन शुभ कार्यों को करने से जीवन भर बनी रहेगी धन-संपदा अगाध

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Dec 27, 2023 11:44 am IST,  Updated : Dec 27, 2023 11:53 am IST

साल 2023 के जाते-जाते एक बेहद शुभ संयोग बन रहा है। यह शुभ संयोग पुष्य नक्षत्र द्वारा निर्माण हो रहा है जिसे गुरु पुष्य योग कहा जाता है। इस योग में कुछ कार्यों को करने से सफलता मिलती है और मां लक्ष्मी की अपार कृपा बरसती है। आइए जानते हैं इस योग का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन क्या करना चाहिए।

Guru Pushya Yog 2023- India TV Hindi
Guru Pushya Yog 2023 Image Source : INDIA TV

Guru Pushya Yog 2023: ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों में से एक नक्षत्र पुष्य आता है। जिसके कारण गुरु पुष्य योग बनता है, इस योग में गुरु बृहस्पति और पुष्य नक्षत्र के मिलन के कारण यह योग बेहद शुभ माना जाता है। इस योग के दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। इसी के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। साल 2023 के अलविदा कहने और नए साल 2024 के आने से पहले धन लाभ का यह महा संयोग बन रहा है।

मान्यता है कि इस नक्षत्र में व्यापार का शुभारंभ करना, खरीदारी करना और धन का निवेश आदि कार्य करना बेहद शुभ और लाभकारी होता है। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को देवताओं द्वारा पूजने वाला नक्षत्र बताया गया है। आइए जानते हैं साल 2023 में कब बन रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग और इस दौरान क्या करना चाहिए।

साल 2023 में कब बन रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग

  • गुरु पुष्य नक्षत्र - 29 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार
  • गुरु पुष्य नक्षत्र प्रारंभ - 29 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार देव रात 1 बजकर 5 मिनट पर शुरू।
  • गुरु पुष्य नक्षत्र समापन - 30 दिसंबर 2023 दिन शनिवार सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर समाप्ति।
  • 29 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को पूरे दिन गुरु पुष्य नक्षत्र रहेगा इस लिहाज से खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त पूरे दिन रहेग।

गुरु पुष्य योग में इन कार्यों करने से होगा महालाभ

  • यह नक्षत्र स्थायी है जो लोग इस नक्षत्र के दौरान कोई भी चीज खरीदते हैं। उस वस्तु का अस्तित्व लंबे समय तक के लिए बना रहता है।
  • पुष्य नक्षत्र पर गुरु बृहस्पति और शनि ग्रह का अधिपत रहता है इस वजह से यह नक्षत्र बेहद शुभ माना जाता है और इस नक्षत्र में भूमि-भवन, रत्न, सोना-चांदी की खरीदारी करना लाभकारी होता है।
  • इस नक्षत्र के दौरान धन का निवेश करना भी लाभकारी होता है। इसी के साथ इस नक्षत्र में आप गुरु बृहस्पित का शुभ आशीर्वाद पाने के लिए उनसे संबंधित चीजें खरीद सकते हैं, जैसे की पीतल के पात्र, पीले रंग के वस्त्र, सोने के आभूषण इत्यादि।
  • हिंदू धर्म के अनुसार इस नक्षत्र के दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र में मां लक्ष्मी की आराधना करने से वह शीघ्र प्रसन्न होती है और धन-धान्य से झोली भर देती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Akhuratha Sankashti Chaturthi 2023: कब है पौष माह की पहली अखुरथ संकष्टी चतुर्थी? यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

New Year 2024: नए साल 2024 की शुरुआत में खरीदना चाहते हैं वाहन? तो जान लें ये 12 शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म