1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. October Festival List 2022 : जानिए कब है दिवाली, दशहरा, धनतेरस, करवा चौथ? एक क्लिक में देखें अक्टूबर के सारे त्योहार

October Festival List 2022 : जानिए कब है दिवाली, दशहरा, धनतेरस, करवा चौथ? एक क्लिक में देखें अक्टूबर के सारे त्योहार

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 29, 2022 09:16 am IST,  Updated : Sep 29, 2022 09:16 am IST

October Festival List 2022 : अक्टूबर महीने में सब बड़े व्रत-त्योहार जैसे दशहरा, दीपावली, करवा चौथ, धनतेरस, भाई दूज, छठ पूजा आते हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट।

freepik- India TV Hindi
October Festival List 2022 Image Source : OCTOBER FESTIVAL LIST 2022

Highlights

  • 05 अक्टूबर 2022 (बुधवार) को दशहरा (विजयादशमी) और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन है।
  • 13 अक्टूबर 2022 (गुरुवार) को करवा चौथ और संकष्टी चतुर्थी व्रत है।

October Festival List 2022 :  अक्टूबर महीने का इंतजार बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी रहता है, और रहना भी चाहिए क्योंकि इस माह सबसे ज्यादा त्योहार आते हैं। इस दौरान बच्चों को खूब सारे फटाखें जलाने को मिलते हैं।  हिंदू पंचांग के अनुसार अभी अश्विन माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। अश्वि्न की पूर्णिमा यानी की शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक माह आता है। इस महीने सब बड़े व्रत-त्योहार जैसे दशहरा, दीपावली, करवा चौथ, धनतेरस, भाई दूज, छठ पूजा आते हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट।

Guru Margi 2022: इस दिन देवगुरु बृहस्पति होंगे मार्गी, इन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

अक्टूबर 2022 के बड़े व्रत-त्योहार 

  • 03 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- शारदीय नवरात्रि महाअष्टमी (दुर्गा अष्टमी) और कन्या पूजन
  • 04 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)-  महानवमी, नवरात्रि व्रत पारण
  • 05 अक्टूबर  2022 (बुधवार) - दशहरा (विजयादशमी), दुर्गा प्रतिमा विसर्जन
  • 06 अक्टूबर 2022 (गुरुवार) - पापांकुशा एकादशी व्रत
  • 07 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) - अश्विन शुक्र प्रदोष व्रत
  • 09 अक्टूबर 2022 (रविवार)- आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत
  • 13 अक्टूबर 2022 (गुरुवार)- करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 15 अक्टूबर 2022 (शनिवार)- स्कंद षष्ठी व्रत
  • 17 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- तुला संक्रांति, अहोई अष्टमी
  • 21 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार)- रंभा एकादशी व्रत
  • 22 अक्टूबर 2022 (शनिवार) - धनतेरस, धनवंतरी जयंती, कार्तिक प्रदोष व्रत
  • 24 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- दीपावली, नरक चतुर्दशी
  • 25 अक्टूबर 2022 (मंगलवार) - कार्तिक अमावस्या
  • 26 अक्टूबर 2022 (बुधवार) - भाई दूज, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा
  • 28 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार)- कार्तिक विनायक चतुर्थी
  • 30 अक्टूबर 2022 - छठ पूजा

Vastu Tips: इस दिशा में पूजा पाठ और जाप करने से मां लक्ष्मी होती हैं नाराज, जानें सही दिशा

Shani Sade Sati:इन 3 राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, बस करें ये उपाय खुशियों से भर जाएगा जीवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म