1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा के दिन बस कर लीजिए इनमें से कोई भी 1 काम, घर में सालभर बरसेगा पैसा ही पैसा, नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा के दिन बस कर लीजिए इनमें से कोई भी 1 काम, घर में सालभर बरसेगा पैसा ही पैसा, नहीं होगी धन-धान्य की कमी

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 23, 2024 09:20 pm IST,  Updated : Jan 23, 2024 09:20 pm IST

Paush Purnima 2024 Upay: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में कभी दरिद्रता नहीं आती है। तो आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा के दिन क्या-क्या करना चाहिए।

Paush Purnima 2024- India TV Hindi
Paush Purnima 2024 Image Source : INDIA TV

Paush Purnima 2024: 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसे पौषी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान-दान और सूर्यदेव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि आज के दिन पवित्र नदियों या तीर्थस्थलों पर स्नान करने से व्यक्ति का तन और मन, दोनों पवित्र हो जाते हैं और व्यक्ति के अंदर एक नई ऊर्जा का समावेश होता है। पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी की उपासना करने से घर में सुख-सौभाग्य की वर्षा होती है। आज हम आपको बताएंगे कि पौष पूर्णिमा के दिन क्या उपाय करने से घर-परिवार में धन-संपदा और खुशरहाली आती है।

कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

पौष पूर्णिमा के दिन  एक पीपल का पत्ता लें और उसमें कलावा बांधकर लाल कपड़े में लपेट लें। इसके बाद इसे घर की तिजोरी या जहां पैसा रखते हैं उसे वहां रख दें। इस दौरान ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम: मंत्र का जाप जरूर करें। पौष पूर्णिमा के दिन इस उपाय को करने से घर में पैसों की कभी कमी नहीं होती है। वहीं पौष पूर्णिमा के बाद आने वाले पांचवें शुक्रवार तक तिजोरी में रखे इस पीपल के पत्ते को बदल दें। फिर इस सूखे पत्ते को किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर आएं।

पौष पूर्णिमा के दिन करें ये काम

पुष्य नक्षत्र के साथ पौष महीने की पूर्णिमा के संदर्भ में ऐसा भी कहा गया है कि इस मौके पर जो व्यक्ति वासुदेव प्रतिमा को घी से नहलाता है और अपने शरीर पर सरसों का तेल लगाता है। साथ ही औषधि अथवा सुगंधित वस्तुओं से युक्त जल से स्नान करता है, साथ ही विष्णु, इन्द्र और बृहस्पति के मंत्रों के साथ प्रतिमा का पूजन करता है, वह अत्यंत सुख को पाता है। उस व्यक्ति को जीवन में हर तरह का लाभ मिलता है और घर का भंडार धन-धान्य से भर जाता है।

पौष पूर्णिमा के दिन ऐसे करें मां लक्ष्मी की कृपा

पौष पूर्णिमा के दिन प्रात:काल स्नान कर साफ-सुथरे कपड़े पहन लें। इसके बाद माता लक्ष्मी को हल्दी का तिलक लगाएं और उन्हें धूप-दीप दिखाएं। पौष पूर्णिमा के दिन कुछ रुपये पर हल्दी लगाकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और फिर उसे अगले दिन अपने घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न नहीं होती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन कर लीजिए नींबू के ये अचूक उपाय, तेजी से दौड़ पड़ेगा कारोबार, धन-दौलत से भर जाएगा घर!

Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा कब है? जानें सही डेट, मुहूर्त और स्नान-दान का महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म