1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. धनतेरस के दिन इन चीज़ों की ख़रीदारी करने से माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, घर में होगी धन वैभव की बरसात

धनतेरस के दिन इन चीज़ों की ख़रीदारी करने से माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, घर में होगी धन वैभव की बरसात

 Edited By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 09, 2023 08:49 pm IST,  Updated : Nov 09, 2023 08:51 pm IST

दिवाली का यह पर्व धन, समृद्धि और सुख शांति का संचारक माना जाता है इस दिन भगवान कुबेर को धन के देवता के रूप में पूजा जाता है। ज्योतिषाचार्य मानवेंद्र रावत बता रहे हैं कि धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए किन चीज़ों की खरीदारी करनी चाहिए।

Dhanteras 2023- India TV Hindi
Dhanteras 2023 Image Source : INDIA TV

सनातन हिंदू धर्म में धनतेरस का एक विशेष महत्व है क्योंकि धनतेरस से ही दिवाली के महापर्व के शुरुआत होती है। धनतेरस के ठीक दो दिन बाद दिवाली का महापर्व मनाया जाता है ऐसी मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के समय समुद्र से अमृत कलश लेकर निकले थे। उस दिन कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि थी और ठीक 2 दिन बाद लक्ष्मी जी प्रकट हुई इसीलिए धनतेरस के पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है यह पर्व धन, समृद्धि और सुख शांति का संचारक माना जाता है।

इस दिन भगवान कुबेर को धन के देवता के रूप में पूजा जाता है माता लक्ष्मी की पूजा करी जाती है कुबेर जी लक्ष्मी जी के पति हैं। भगवान धन्वंतरि को औषधियों का रक्षक वह देवता माना जाता है जितने भी औषधि चिकित्सक हैं वह विशेष रूप से धनतेरस के पर्व को मानते हैं बड़ी-बड़ी औषधीय का निर्माण धनतेरस के दिन किया जाता है। इसीलिए सभी औषधि निर्माता धनतेरस के दिन विधिवत तरीके से पूजा करते हैं वह औषधि निर्माण में पीतल हुए सोने के वस्तुओं का दवाई बनाने में प्रयोग करते हैं। ज्योतिषाचार्य मानवेंद्र रावत  बता रहे हैं कि धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए किन चीज़ों की खरीदारी करनी चाहिए।

धनतेरस के दिन यह चीजे अवश्य खरीदें :

बर्तन खरीदना 

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना विशेष शुभ माना जाता शारीरिक रूप से लाभ मिलता है क्योंकि सभी औषधि निर्माता पीतल के बर्तनों का विशेष रूप से प्रयोग करते हैं औषधि निर्माण में, बर्तन हमारी आत्मा तक आहार पहुंचने में सहयोग करते हैं

सोना चांदी खरीदना

चांदी जो हमारे मन को शांति प्रदान करती है और जिस घर में शांति हो उसे घर में मां लक्ष्मी का भगवान धन्वंतरि का वास अवश्य होता है सोना ऐश्वर्या, सुख सुविधाओं का प्रधान कारक माना गया है। सोना खरीदने से आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं इसलिए सोना खरीदना अत्यंत लाभदायक होता है और भगवान धन्वंतरि कुबेर जी की प्रिया धातु भी सोना या पीतल ही है इसलिए इस दिन पीतल खरीदने का भी विशेष महत्व है।

झाड़ू खरीदना है शुभ

झाड़ू खरीदना धनतेरस के दिन शुभ माना जाता है ऐसा कहा जाता है की झाड़ू में मां लक्ष्मी का रूप व प्रतीक माना जाता है। दोपहर बाद झाड़ू घर में बिल्कुल भी ना लगे और यदि गलती से झाड़ू पर आपका पर लगा भी जाए तो घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें व झाड़ू को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।

गलती से भी झाड़ू को उत्तर पूर्व में ना रखे

धनतेरस पर खरीदारी का विशेष शुभ मुहूर्त :-

नीचे दिए गए चार शुभ मुहूर्त में से किसी में भी आप खरीदारी कर सकते हैं

  • अभिजीत मुहूर्त :- 11.43 AM से 12.26 AM
  • शुभ की चौघड़िया :- 12.4 PM से 1.30 PM
  • चर :- 4 PM से 5.30 PM
  • लाभ :- 8.47 PM से 10.26 PM
  • राहु काल :- 10.43 AMसे 12.4 pm ( राहु काल में खरीददारी ना करे नुकसान हो सकते हैं।

लेखक के बारे में:  (मानवेंद्र रावत देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य हैं, उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।​

ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2023: अपनी राशि के अनुसार जानिए, धनतेरस के दिन क्या खरीदें, बदल जाएगी किस्मत

Diwali 2023: घी या तेल कौनसा दीया जलाना होता है अधिक शुभ? दिवाली की पूजा से पहले जान लीजिए दीपक से जुड़े ये नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म