1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Raj Yog: सिंह राशि में बन रहा बुधादित्य का राजयोग, 21 अगस्त तक इन राशियों पर माँ लक्ष्मी बरसाएंगी अपनी कृपा

Raj Yog: सिंह राशि में बन रहा बुधादित्य का राजयोग, 21 अगस्त तक इन राशियों पर माँ लक्ष्मी बरसाएंगी अपनी कृपा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 15, 2022 12:00 am IST,  Updated : Aug 15, 2022 12:00 am IST

Raj Yog: 17 अगस्त को सूर्य, सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इसी के साथ सिंह राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है।

बुधादित्य का राजयोग- India TV Hindi
बुधादित्य का राजयोग Image Source : INDIA TV

Raj Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दो ग्रहों का मिलन युति कहलाता है। किसी भी ग्रह के गोचर या युति से सभी राशियों के जीवन में शुभ और अशुभ घटनाएं घटती हैं। 17 अगस्त को सूर्य ग्रह, कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस वजह से सिंह राशि में बुधादित्य का राजयोग बन रहा है। इस राजयोग की वजह से 3 राशियों को बहुत ज़्यादा लाभ होगा। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन सी हैं वो राशियां?

वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के दशम स्थान पर बुधादित्य योग बनेगा। इस राजयोग से वृश्चिक राशि वाले जातकों को करियर और व्यापार में बहुत ज़्यादा सफलता हासिल होगी। इसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इस अवधि में नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है। पहले से ही नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिलेगा। व्यापार में भी मुनाफ कमाएंगे। 

Somwar Upay: संकष्टी चतुर्थी पर करें ये खास उपाय, हर इच्छा होगी पूर्ण

तुला राशि

इस राशि की गोचर कुंडली के 11वें भाव में बुधादित्य योग बना रही है। इसलिए आपको हर कार्य में सफलता हासिल होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल है, इस दौरान आपकी इनकम बढ़ेगी। प्रापर्टी और वाहन से जुड़ा कोई भी निर्णय इस दौरान लिया जा सकता है। इस अवधि में व्यापार में निवेश कर सकते हैं। विदेश से धन कमाने में भी सफल रहेंगे।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि वालों को इस अवधि में विशेष धनलाभ होगा। बुधादित्य योग आर्थिक स्थिति में सुधार कर उसे मजबूत बनाएगा। धन आगमन के नए नए कई रास्ते खुलेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 

Surya Gochar 2022: 17 अगस्त से कर्क सहित इन राशियों की बदलेगी किस्मत, सूर्य देव की कृपा से होंगे सारे काम

Aquarius Weekly Horoscope 15 August - 21 August: हनुमान जी के सामने जलाएं सरसों के तेल का दीपक, हर परेशानी से मिलेगी राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म