1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Rang Panchami Remedies: आज करें ये उपाय, धन-दौलत और सोना-चांदी से भरा रहेगा घर!

Rang Panchami Remedies: आज करें ये उपाय, धन-दौलत और सोना-चांदी से भरा रहेगा घर!

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 12, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Mar 12, 2023 01:43 pm IST

Rang Panchami 2023: रंग पंचमी के दिन के कुछ खास उपायों को करने से घर में धन का लाभ होगा। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी परिवार पर हमेशा बनी रहेगी। तो जानिए आज क्या-क्या उपाय करना चाहिए।

Rang Panchami Upay- India TV Hindi
Rang Panchami Upay Image Source : PIXABAY

Rang Panchami 2023 Upay: आज यानी रविवार को रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह पर्व होली के ठीक पांचवें दिन आता है। रंग पंचमी के दिन राधा-कृष्ण की पूजा का विधान है। इसके अलावा आज अपने इष्ट, देवी-देवताओं का ध्यान कर उन्हें गुलाल लगाया जाता है। कहते हैं आज के दिन देवी-देवताओं की पूजा से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि रंग पंचमी को देवताओं की होली के नाम से भी जाना जाता है। 

ज्योतिषों के मुताबिक, रंग पंचमी के दिन कुछ विशेष उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ अचूक उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं इन उपायों से आपके घर में खूब बरकत भी होगी।

घर में रहेगा लक्ष्मी का वास

रंग पंचमी की पूजा के बाद एक पीला कपड़ा लें और फिर उसमें हल्दी की 5 गांठें और एक सिक्का लेकर बांध दें। अब इस पोटली को मंदिर में रख दें और बाद देसी घी का दीपक जलाएं। जब दीपक शांत हो जाए तब उस पोटली को घर की तिजोरी में संभाल कर रख दें। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और तिजोरी भी सदैव भरी रहेगी।

सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

आज के दिन लक्ष्मी चालीसा और कनकधार स्तोत्र का पाठ जरूर करें। इसके अलावा रंग पंचमी के दिन  भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को पीले रंग का वस्त्र जरूर चढ़ाएं।  इस उपाय को करने से घर में धन की वृद्धि होगी साथ ही सारी मनोकामनाएं पूरी होगी। 

नकारत्मक शक्तियां होंगी दूर

मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी के दिन गुलाल-अबीर को आसमान में फेंकने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। वहीं जब वो गुलाल वापस नीचे गिरता है तो आसपास का सारा वातावरण शुद्ध हो जाता है और नकारात्मक शक्तियों का भी नाश होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: समय रहते जान लिजिए तुलसी से जुड़ी ये बातें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

Shukra Gochar 2023: शुक्र के मेष राशि में गोचर से इन 3 राशियों को होगी पैसों की कमी, भाग्य भी नहीं देगा साथ

Rang Panchami 2023: रविवार को है देवताओं की होली, जानिए रंग पंचमी पर्व का धार्मिक महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म